फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers in Hansi protested against opening a new liquor shop

Hansi: ग्रामीणों ने शराब का नया ठेका खोलने पर जताया विरोध, बोले- ठेका खुला तो BJP को चुनाव में नहीं देंगे वोट

Fri, 30 Aug 2024 03:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 30 Aug 2024 03:48 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह ठेका खुला हैं, वहां गांव की पूरी आबादी हैं। साथ ही जिस जगह ठेका खोला गया है कुछ दूरी पर दो स्कूल भी है जहां पर बच्चे शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं ठेका खुलने पर बच्चों पर गलत असर पड़ेगा।

विज्ञापन
Villagers in Hansi protested against opening a new liquor shop
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

हांसी के गांव ढाणी कुम्हारान में शुक्रवार को शराब ठेका खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने शराब ठेके के खोखे को पलटने का प्रयास किया। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण जिद पर अड़े रहे। विरोध करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी। सूचना के बाद पुलिस  मौके पर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद सदर थाना से सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने ग्रामीणों से बात कर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।

विज्ञापन


शराब का ठेका नहीं खोलने की मांगग्रामीण जय सिंह राजपाल सैनी रमेश सैनी, नवीन सैनी, महेंद्र डॉक्टर, विकास नंबरदार,  किरण बाला व उर्मिला ने बताया कि गांव में पहले कभी शराब का ठेका नहीं खुला। इस बार पंचायत ने प्रस्ताव पास कर गांव में शराब का ठेका न खोलने के लिए उच्च अधिकारियों के पास पत्र भेजा हुआ है उसके बाद भी गांव में ठेका खोला गया । जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि  चाहे हमारी जान चली जाए, लेकिन गांव में शराब का ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह ठेका खुला हैं, वहां गांव की पूरी आबादी हैं। साथ ही जिस जगह ठेका खोला गया है कुछ दूरी पर दो स्कूल भी है जहां पर बच्चे शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं ठेका खुलने पर बच्चों पर गलत असर पड़ेगा। महिलाओ ने कहा कि सुबह-शाम सैर करने के लिए आती हैं। शराब का ठेका खुलने से माहौल खराब होगा। वीरवार को ही ठेके के लिए खोखा  लाकर रखा गया था, जिसमें कुछ लोग शराब भी बेच रहे थे। जैसे ही सूचना गांव के लोगों को मिली तो रोष फैल गया और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब का ठेका खुला तो चुनाव में भाजपा का करेंगे विरोध
शराब ठेके को लेकर गांव में कई घंटे तक हंगामा हुआ। काफी देर तक ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ मिलकर सड़क पर दोनों तरफ डेरा डालकर  सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि अगर गांव में ठेका खोलने का प्रयास किया गया तो वह विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट की चोट से विरोध करेंगे। इसके बाद महिलाएं शराब ठेके के सामने बैठ गई। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण ठेका हटाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस की तरफ से इसकी सूचना आबकारी विभाग को दी गई। महिलाओं ने कहा कि पुलिस ने गांव को नशा मुक्त घोषित कर रखा है उसके बाद भी गांव में शराब का ठेका खोल कर नशा बेचने का काम ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed