फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers accused the contractor of using substandard material while laying the sewerage line

Hisar News: सीवरेज लाइन बिछाने में ग्रामीणों ने लगाया ठेकेदार पर घटिया सामग्री लगाने का आरोप

Mon, 18 Dec 2023 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 18 Dec 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Villagers accused the contractor of using substandard material while laying the sewerage line
 गांव प्रेम नगर के ग्रामीण रोष जताते हुए। संवाद
हांसी।
विज्ञापन

गांव प्रेमनगर में सीवरेज लाइन बिछाए जाने के दौरान ग्रामीणों ने निर्माण में धांधली का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 35 वर्ष बाद गांव में सीवरेज की लाइन बिछाई जा रही है। मगर उसमें भी ठेकेदार द्वारा अनियमितताएं बरती जा रही हैं।

गांव प्रेम नगर में सीवरेज की समस्या का निदान करने के लिए नई सीवरेज लाइन बिछाई गई। इस सीवरेज लाइन के निर्माण में धांधली की शिकायतें शुरू हो गई हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन चालू होने से पहले ही लोगों ने पानी डाल कर टेस्टिंग ली मगर पानी लाइन से बारह गली में आ गया। लोगों ने कहा कि अगर कोई वाहन इस गली से गुजरेगा तो गली धंस सकती है। लोगों ने ठेकेदार पर सीवर लाइन सही लेवल पर न बिछाने, पाइपों के नीचे के मसाला नहीं डालने व मैनहोल के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाया। ग्रामीण रमेश, सुनिल, सुनहरी, काला, कविता का कहना है की बिछाई जा रही सीवर लाइन को खुदवाकर उसके नीचे मसाला डाला जा रहा है। सीवरेज के लिए बनाए जा रहे मैनहोल की भी जांच करवाई जाए। जिसमें कई खामियां सामने निकल कर आएंगी।
विज्ञापन


आरोप, ठेकेदार बरत रहा अनियमितताएं
विभाग के नियमानुसार सीवरेज लाइन बिछाने से पूर्व उसके नीचे 4 से 6 इंच मसाले की परत डाली जाती है, लेकिन ठेकेदार बिना मसाला डाले ही सीवरेज लाइन बिछा रहा है। इस कारण सीवरेज लाइन धंस सकती है। इसके अलावा जो सीवरेज लाइन अब तक डाली गई है उसका लेवल भी सही नहीं है, जिससे पानी आगे जाने की बजाय विपरीत दिशा में बह रहा है। यह हाल तब है जब सीवरेज लाइन को चालू नहीं किया गया है। साथ ही सीवरेज लाइन के ज्वाइंट पर भी बिना कोई मसाला लगाए ही पाइप जोड़े जा रहे है। मैनहोल की चिनाई में भी मसाला नहीं लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठेकेदार को लाइन ठीक करने के लिए बोला है

गांव प्रेम नगर के सरपंच अरविंद कटारिया ने कहा कि उनको ग्रामीणों ने बताया था कि नई सीवरेज लाइन बिछाने में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार को बोल दिया की लाइन को ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed