फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vikrant Duhan of Hisar got patent for his invention made on wireless sensor node.

Hisar News: हिसार के विक्रांत दूहन के वायरलेस सेंसर नोड पर किए गए अविष्कार को मिला पेटेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Vikrant Duhan of Hisar got patent for his invention made on wireless sensor node.
हिसार। विक्रांत दूहन।
हिसार। जिले के गांव पेटवाड़ निवासी एवं हाल में हिसार के लाजपत नगर में रहने वाले विक्रांत दूहन के सोलर पावर से चलने वाले वायरलेस सेंसर नोड पर किए गए अविष्कार को पेटेंट मिल गया है। यह उपलब्धि हासिल कर विक्रांत दूहन ने हिसार व हरियाणा का नाम रोशन किया है। लाजपत नगर निवासी विक्रांत दूहन इस समय राजस्थान में पीएचईडी विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया आईआईटी मंडी में 2015-17 बैच में एमटेक एनर्जी इंजीनियरिंग की थी। इस दौरान उन्होंने शोध कर सोलर पावर से चलने वाला वायरलेस सेंसर नोड बनाया था। इस नोड की विशेषता यह है कि इसे इंडोर एप्लीकेशन के लिए डिजाइन किया गया है। इसे बिल्डिंग में कहीं भी इंस्टॉल किया जा सकता है और इसकी मदद से उस बिल्डिंग को स्मार्ट बिल्डिंग बनाया जा सकता है। इसके माध्यम से बिल्डिंग के टेंपरेचर को कंट्रोल करना व लाइटिंग को कंट्रोल किया जा सकता है। यह नोड इंटरनेट की मदद से रियल टाइम में डाटा को सेंट्रल कंट्रोल रूम तक पहुंचता है, जहां से बिल्डिंग का कंट्रोल सिस्टम एचवीएसी सिस्टम और लाइटिंग सिस्टम को कंट्रोल करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस तकनीक को एग्रीकल्चर और सिक्योरिटी में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पेटेंट कार्यालय भारत सरकार द्वारा इस अविष्कार के लिए इसके अविष्कारकर्ता को पेटेंट प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि उनके इस शोध व अविष्कार में आईआईटी मंडी के सहायक प्रोफेसर सत्वशील व सहायक प्रोफेसर तुषार जैन उनके साथ शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने अविष्कार को पेटेंट मिलने का श्रेय अपने शिक्षकों व परिवार को देते हैं। विक्रांत दूहन के पिता उदयवीर दूहन हरियाणा रोडवेज से महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed