फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Used to smuggle drugs with wife, police caught three more accused

पत्नी के साथ मिलकर कर करता था नशा तस्करी, पुलिस ने तीन और आरापियों को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Used to smuggle drugs with wife, police caught three more accused
हिसार। ओडिशा से गांजा लाकर जिले में तस्करी करने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुंभा निवासी राजकुमार, उमरा निवासी बलवान और उनकी पत्नी सावित्री को पकड़ा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। बलवान और सावित्री को जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने राजकुमार को दो दिन के रिमांड पर लिया है। मंगलवार को पुलिस ओडिशा से एक आरोपी उदयखुरा को गिरफ्तार कर लेकर आई है। इस संबंध में सदर थाना पुलिस में 19 जून को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

पति-पत्नी दोनों करते हैं तस्करी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उमरा गांव के रहने वाला बलवान और उनकी पत्नी सावित्री दोनों नशा तस्करी करते हैं। पहले पकड़े गए आरोपियों में काबरेल निवासी धर्मपाल और गोपी के साथ मिलकर ओडिशा गए थे। वहां से एक क्विंटल गांजा रेलगाड़ी के जरिये लेकर आए थे। पुलिस ने 19 जून को गुंजार के पास से धर्मपाल और गोपी के पास से 52 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया था। पुलिस ने धर्मपाल को दस दिन के रिमांड पर लेकर ओडिशा में छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी उदयखुरा को गिरफ्तार किया था। नशा तस्करी के मामले में पुलिस ने राजकुमार, बलवान और सावित्री को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed