फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Urea bags were being sold at a markup of 13 CM Flying Squad detected the irregularity by sending a decoy customer

Hisar News: 13 रुपये महंगा बेच रहे थे यूरिया बैग, सीएम फ्लाइंग ने बोगस ग्राहक भेज पकड़ी गड़बड़ी

Tue, 11 Aug 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 11 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Urea bags were being sold at a markup of 13 CM Flying Squad detected the irregularity by sending a decoy customer
फ्लाइंग स्कवॉयड -कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को किसान सेवा केंद्र' पर छापेमारी के दौरा
हिसार। अग्रोहा में यूरिया की कथित कालाबाजारी और किसानों को जबरन अन्य उत्पाद टैग कर बेचने की सूचना पर सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को किसान सेवा केंद्र पर छापा मारा। टीम ने बोगस ग्राहक भेजकर जांच की तो यूरिया निर्धारित कीमत 267 रुपये के बजाय 280 रुपये में बेचने का मामला सामने आया।
विज्ञापन

टीम ने संबंधित खाद विक्रेता के खिलाफ आगामी कार्रवाई के लिए अग्रोहा पुलिस को शिकायत दी है। सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड की रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। इसमें कृषि विभाग की क्यूसीआई डॉ. प्रियंका, एसडीओ अजीत, सब इंस्पेक्टर कृष्ण, एएसआई सुरेंद्र, हेड कांस्टेबल विजय और कांस्टेबल भूपेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन

रेंज इंचार्ज सुनैना ने बताया कि खाद विक्रेता द्वारा किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया बेचने और उसके साथ अन्य सामान जबरन टैग करने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने एक व्यक्ति को बोगस ग्राहक बनाकर दुकान पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसे यूरिया का एक बैग 267 रुपये के बजाय 280 रुपये में दिया गया और साथ में अन्य उत्पाद भी टैग किया गया। इसके बाद टीम ने दुकान पर छापा मारकर स्टॉक, बिक्री रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की। मामले में अग्रोहा पुलिस को शिकायत देकर आगामी कार्रवाई के लिए सौंपा गया है।

गोदाम में मिले पांच हजार से अधिक यूरिया के बैग
संयुक्त टीम को खाद विक्रेता के गोदाम में जांच के दौरान पांच हजार से अधिक यूरिया के बैग मिले। टीम के अनुसार इतना स्टॉक होने के बावजूद किसानों को यूरिया निर्धारित मूल्य से अधिक में बेचने और अन्य उत्पाद टैग करने की शिकायत सामने आई है। रेंज इंचार्ज सुनैना ने कहा कि यूरिया का एक बैग 267 रुपये निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है। कोई भी विक्रेता इससे अधिक कीमत नहीं वसूल सकता। कालाबाजारी और किसानों को जबरन अन्य उत्पाद टैग करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed