फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Upset over in-laws' side, youth commits suicide by consuming poisonous substance

ससुराल पक्ष से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Upset over in-laws' side, youth commits suicide by consuming poisonous substance
सिरसा। पत्नी के अवैध संबंध और ससुराल पक्ष से परेशान झोरड़नाली निवासी 25 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले युवक ने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगा दिया। इससे उसके जानकारों को इस मामले की जानकारी मिली। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर ससुराल पक्ष के पांच सदस्यों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार झोरड़नाली निवासी 25 वर्षीय पंकज का दो वर्ष पहले सहारणी निवासी सृष्टि के साथ प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद वह सहारणी स्थित अपने ससुराल में घर जमाई के तौर पर रह रहा था और नेजाडेला में कीटनाशक की दुकान चलाता था। शादी के बाद उनका एक वर्ष का बेटा भी है। पंकज ने बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे आत्महत्या करने के कारणों का सोशल मीडिया पर स्टेटस लगा दिया और जहरीला पदार्थ निगल लिया। सोशल मीडिया पर जुड़े उसके जानकारों ने देखा और वह उसके घर पर पहुंच गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी और इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी के किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध थे। इससे वह परेशान चल रहा था। परेशान होने के चलते उसने अपने ससुराल में ही जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या की है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसकी पत्नी सृष्टि, सास शारदा, चाचा ससुर बलदेव, दादा ससुर मूलचंद व युवक कर्ण पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर युवक के ससुराल पक्ष के पांच सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया है। युवक ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने के कारणों को लिखकर स्टेटस लगाया है। मामले की जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- ईश्वर सिंह, थाना प्रभारी, सदर सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed