फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Union Minister Manohar Lal assures 'T-connection' in Hansi; Chanaut drinking water dispute resolved

Haryana: हांसी में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने टी कनेक्शन का आश्वासन दिया, चानौत पेयजल विवाद सुलझा

Wed, 15 Jul 2026 02:56 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 15 Jul 2026 02:56 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना था कि गांव में वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ है। वे भाखड़ा नहर से हांसी के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन से टी कनेक्शन चाहते थे। इसी मांग पर ग्रामीणों ने गांव में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। यह धरना बाद में एक बड़े आंदोलन में बदल गया।

विज्ञापन
Union Minister Manohar Lal assures 'T-connection' in Hansi; Chanaut drinking water dispute resolved
संघर्ष समिति के सदस्य - फोटो : संवाद

विस्तार

चानौत गांव का लगभग दो महीने से चला आ रहा पेयजल आंदोलन अब समाधान की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को 11 सदस्यीय संघर्ष समिति से मुलाकात की। उन्होंने राजली हेड से हांसी शहर की पाइपलाइन में टी कनेक्शन देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


मनोहर लाल ने कहा कि गांव के लिए भाखड़ा नहर से जो पाइपलाइन बिछाई गई उससे भी गांव को पानी दिया जाएगा और हांसी की पाइपलाइन से टी कनेक्शन मिलेगा। संघर्ष समिति ने हांसी के रेस्ट हाउस में इस प्रस्ताव पर सहमति जताई। समिति सदस्यों ने गांव के लोगों से चर्चा के बाद जल्द ही धरना समाप्त करने की घोषणा की बात कही। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ है। वे भाखड़ा नहर से हांसी के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन से टी कनेक्शन चाहते थे। इसी मांग पर ग्रामीणों ने गांव में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। यह धरना बाद में एक बड़े आंदोलन में बदल गया।
विज्ञापन




आंदोलन का घटनाक्रम
आंदोलन के दौरान प्रशासन और ग्रामीण कई बार आमने-सामने आए। धरना स्थल हटाने को लेकर तनाव की स्थिति बनी थी। पुलिस बल तैनात करना पड़ा और प्रशासन ने आंदोलनकारियों को नोटिस भी जारी किए। कई दौर की वार्ता के बावजूद समाधान नहीं निकल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर असर
ग्रामीणों ने 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में अपनी मांग उठाने की घोषणा की थी। इसके मद्देनजर प्रशासन ने गांव के बाहर बैरिकेडिंग कर दी थी। एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई थी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल हिसार में पूर्व राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा के पिता नंदकिशोर गोयंका के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने चानौत संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों से विस्तृत बातचीत की। इस बैठक में सुझाए गए समाधान पर दोनों पक्षों के सहमत होने के बाद लंबे समय से चला आ रहा विवाद अंतिम चरण में पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed