फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The importance of books has not diminished even in the digital age: Bhayana

Hisar News: डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व कम नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The importance of books has not diminished even in the digital age: Bhayana
बाल भवन में लाइब्रेरी के शुभारंभ के दौरान मंच पर मौजूद विधायक विनोद भयाना और अन्य। स्रोत : प्रश
हांसी। बाल भवन में बच्चों को बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सर्व कल्याण मंच की ओर से स्थापित लाइब्रेरी का शनिवार को विधायक विनोद भयाना ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण परिषद् की उपाध्यक्ष डॉ. सविता नरवाल ने की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ पढ़ने और सीखने का सकारात्मक वातावरण जरूरी है। डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व कम नहीं हुआ है। पुस्तकें बच्चों के ज्ञान, विचारशक्ति और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बाल भवन की ओर से बच्चों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से ऐसी गतिविधियों का और विस्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि शिक्षक उनके जीवन को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरवाल ने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद् का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है। नई लाइब्रेरी से बच्चों को पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सामान्य ज्ञान बढ़ाने में लाभ मिलेगा।
जिला बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश बिब्याण ने बताया कि बाल भवन में विभिन्न गतिविधियों से बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं। साथ ही आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। जिला बाल कल्याण परिषद् की ओर से सर्व कल्याण मंच के प्रधान नवीन कौशिक तथा अग्रोहा विकास ट्रस्ट के प्रधान विनय जैन, गौरव जैन सहित सभी अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया।

इस मौके पर बीजेपी नेता विनोद सैनी, संदीप कौशिक, मंडल बाल कल्याण अधिकारी वजीर दांगी, कार्यक्रम अधिकारी मोनिका सर्व कल्याण मंच से मनजीत जांगड़ा, कर्मबीर,जय प्रकाश न्योलिया, धर्मबीर, अमरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed