फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Services of fire operator who participated in the strike terminated.

Hisar News: हड़ताल में शामिल फायर ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Services of fire operator who participated in the strike terminated.
नारनौंद । अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग ने हड़ताल में शामिल होने और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर स्थानीय अग्निशमन केंद्र में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएनएल) के तहत कार्यरत फायर ऑपरेटर दीपक की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। विभाग ने यह कार्रवाई 3 सितंबर को जारी आदेश के तहत की।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार, दीपक 6 अगस्त से बिना अनुमति और पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित था तथा यूनियन की गतिविधियों में शामिल होकर हड़ताल पर रहा। उस पर अन्य कर्मचारियों को हड़ताल के लिए प्रेरित करने और विभागीय कार्य में बाधा डालने का आरोप है। विभाग ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता और हरियाणा आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम, 2022 का उल्लंघन माना है। सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर आदेश की प्रति एचकेआरएनएल के प्रबंध निदेशक समेत संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed