{"_id":"63ee7fff59be079c6e0702b7","slug":"under-the-amrit-scheme-the-agency-started-providing-drinking-water-connections-to-the-houses-of-two-colonies-hisar-news-c-21-hsr1020-58391-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: अमृत योजना के तहत एजेंसी ने दो कॉलोनियों के घरों में पेयजल कनेक्शन देने किए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: अमृत योजना के तहत एजेंसी ने दो कॉलोनियों के घरों में पेयजल कनेक्शन देने किए शुरू
विज्ञापन
अमृत योजना के तहत वार्ड-11 में पेयजल कनेक्शन करते कर्मचारी।
हिसार। दो साल बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से अनुमति मिलने के बाद एजेंसी ने मुख्य पाइपलाइन से घरों में कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया है। एजेंसी ने वार्ड 11 की टावर कॉलोनी में ज्यादा घरों में कनेक्शन कर दिए हैं। इसके अलावा आदर्श कॉलोनी में होम कनेक्शन दिए जा रहे हैं। उधर, वार्ड 1 की भगत सिंह कॉलोनी के लोगों को पेयजल के लिए अभी इंतजार करना होगा। वन विभाग ने एजेंसी के काम को रुकवा दिया है। विभाग का कहना है कि उसकी जमीन पर लाइन बिछाने के लिए अनुमति लेनी होगी।
बता दें कि वर्ष 2019 से शहर के विभिन्न वार्डों में अमृत योजना के तहत पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था। इस दौरान एजेंसी ने वार्ड 11 स्थित टावर कॉलोनी में करीब 10 किलोमीटर की नई पेयजल लाइन बिछाई थी। मगर एनएचएआई की अनुमति न मिलने से इस लाइन का मेन लाइन के साथ कनेक्शन का काम नहीं हो पा रहा था। इसके अलावा आदर्श कॉलोनी में भी घरों में कनेक्शन देने का काम बाकी था। एजेंसी की मानें तो महाराणा प्रताप चौक तक मुख्य लाइन बिछाई हुई है। यहां से नेशनल हाईवे के साथ-साथ पाइप बिछाकर कॉलोनी तक लेकर जाएंगे, जहां कॉलोनी की लाइन को इससे जोड़ा जाएगा। वहीं भगत सिंह कॉलोनी के अंदर करीब 3 किलोमीटर की नई लाइन बिछानी है। इस कॉलोनी को कनेक्शन देने के लिए सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड से लेकर वहां तक लाइन बिछाई जाएगी।
इन कॉलोनियों में पेयजल लाइन बिछाने का काम बाकी
एजेंसी के मुताबिक वार्ड 11 की इंदिरा कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी, सातरोड़ व हनुमान कॉलोनी, वार्ड-1 की भगत सिंह कॉलोनी, वार्ड-6 व वार्ड-17 में पेयजल लाइन बिछाने काम बाकी है। कहीं थोड़ा ज्यादा काम है तो कम थोड़ा काम है। इसके अलावा एजेंसी को दो वाटर टैंक भी बनाने हैं। इनमें से एक टैंक का सिर्फ 20 प्रतिशत काम हुआ है, जबकि दूसरे काम ही नहीं शुरू हुआ।
विज्ञापन
नई पाइपों को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं
जिन-जिन कॉलोनियों में काम बाकी है, उनमें से ज्यादातर में नई पाइपों के आने के बाद ही काम शुरू होगा। ये पाइप करीब 18-19 किलोमीटर में बिछाए जाने हैं। एजेंसी के मुताबिक पाइप की गुजरात की एक फैक्टरी में बन रहे हैं। इनकी कोटिंग का काम अभी बाकी है। हालांकि एजेंसी अभी भी स्पष्ट रूप से यह नहीं बता पा रही है कि पाइप कब तक शहर में पहुंचेगे और कब इन कॉलोनियों में काम शुरू होगा।
एनएचएआई से अनुमति मिलने के बाद अब टावर कॉलोनी का मेन लाइन से कनेक्शन कर दिया है। अब घरों में कनेक्शन दिए जा रहे हैं। आदर्श कॉलोनी में घरों में कनेक्शन देने का काम कर रहे हैं। भगत सिंह कॉलोनी में नई लाइन बिछाने के काम में अभी थोड़ी अड़चन है। - अजय कुमार, सुपरवाइजर, एमएस केबी पीकेजेजेवीएमएस
इतना समय बीतने के बाद भी एजेंसी ने सातरोड़ में काम शुरू नहीं किया है। अधिकारी भी यह बात नहीं पा रहे हैं कि यहां एजेंसी कब काम शुरू करेगी। पेयजल लाइन न बिछाने से यहां के लोग काफी परेशान हैं। - राजपाल मांडू, मनोनीत पार्षद, वार्ड 11