{"_id":"5eb457eb8ebc3e907f18b245","slug":"uncontrolled-carriage-hit-by-electric-pole-two-killed-hisar-news-rtk554022314","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के पोल से टकराई अनियंत्रित गाड़ी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के पोल से टकराई अनियंत्रित गाड़ी, दो की मौत
विज्ञापन
खेड़ी चौपटा पर बिजली के पोल से एक कार के टकराने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवकों के शवों का हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिए।
जींद जिले के गांव हैबतपुर निवासी दलेल सिंह ने बताया कि उसका भतीजा 23 वर्षीय सन्नी व बराह खुर्द निवासी 24 वर्षीय भीम उर्फ भोलू दोनों जींद जिले के गांव हैबतपुर से सिरसा के नाथूसरी चौपटा जाने के लिए निकले थे। नाथूसरी चौपटा में उन्होंने अपनी जमीन ली हुई थी, जिस पर वे वहां पर खेतीबाड़ी करते थे। जब वो खेड़ी चौपटा पर पहुंचते तो उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वह एक बिजली के पोल खंभे से जा टकराई। टक्कर लगने से गाड़ी पलट गई और बिजली का खंभा भी टूट गया। टक्कर लगने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
वर्जन
सूचना मिलते ही शव पोस्टमार्टम के लिए हांसी भिजवा दिए थे। मृतक सन्नी के ताऊ दलेल के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई अमल में लाई गई है।
- रमेश कुमार, खेड़ी चौपटा चौकी इंचार्ज