फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   UI GreenMetric Rankings: GJU ranked 680th in the world, 29th in the country

Hisar News: यूआई ग्रीनमेट्रिक रैंकिंग में जीजेयू को विश्व में 680वीं, देश में 29वीं रैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
UI GreenMetric Rankings: GJU ranked 680th in the world, 29th in the country
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई।
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटास इंडोनेशिया, जकार्ता की ओर से जारी यूआई ग्रीनमेट्रिक वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जीजेयू को भारत में 29वीं और विश्व स्तर पर 680वीं रैंक प्राप्त हुई है। यह रैंकिंग विश्वविद्यालयों की हरित पहलों, संसाधन दक्षता और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर तय की जाती है।
विज्ञापन


जीजेयू के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि यह रैंकिंग छह मापदंडों पर आधारित है, जिनमें सेटिंग्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (एसआई), ऊर्जा एवं जलवायु परिवर्तन (ईसी), अपशिष्ट (डब्ल्यूएस), जल (डब्ल्यूआर), परिवहन (टीआर) और शिक्षा एवं अनुसंधान (ईडी) शामिल हैं।
विज्ञापन


इनका कुल स्कोर 10,000 है और जीजेयू ने एसआई में 1,050, ईसी में 1,175, डब्ल्यूएस में 1,000, डब्ल्यूआर में 762.5, टीआर में 1,312.5, ईडी में 987.5 अंक प्राप्त कर कुल 6,287.5 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. विजय कुमार, आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. कश्मीरी लाल, उपनिदेशक डॉ. रमेश कुमार और डॉ. विक्रमजीत सिंह ने भी विवि के सभी हितधारकों और आईक्यूएसी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed