फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two youths travelling in a car died in a collision with a truck in Hazampur

Hisar News: हाजमपुर में ट्रक से हुई टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Two youths travelling in a car died in a collision with a truck in Hazampur
हाजमपुर के पास ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार।  
हांसी(हिसार)। हांसी से तोशाम रोड पर स्थित गांव हाजमपुर में ट्रक की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों आपस में दोस्त थे। उनके शवों को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। मृतकों की पहचान ढाणा खुर्द निवासी 25 वर्षीय मंजीत यादव व सिवानी के सिंघाना निवासी 24 वर्षीय नवीन कुमार के रूप में हुई। दोनों कार में सवार होकर तोशाम से हांसी आ रहे थे। तभी हाजमपुर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं एक पुलिसकर्मी राज सिंह अपनी निजी कार से दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवकों से मिले दस्तावेजों से उनकी पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। वहीं सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार ढाणा खुर्द निवासी मंजीत यादव दो बहनों का इकलौता भाई था। हादसे में उनकी मौत होने पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मंजीत शादीशुदा नहीं था। परिजन उनकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि मंजीत यादव सिंघाना निवासी नवीन के साथ गाड़ी में सवार होकर कहां से आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed