फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two youths run over by canter while on morning walk, one dead

सुबह की सैर पर गए दो युवकों को कैंटर ने रौंदा, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two youths run over by canter while on morning walk, one dead
ओढां (सिरसा)। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर नौ पर गांव मिठड़ी के निकट वीरवार सुबह की सैर पर गए दो युवकों को कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकयत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक अपनी एक बहन का इकलौता भाई था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मिठड़ी निवासी 22 वर्षीय मनप्रीत व सुरेंद्रपाल रोज की तरह वीरवार अलसुबह हाईवे पर डबवाली की तरफ दौड़ लगाने निकले थे। दोनों युवक जब वापस आ रहे थे तो रास्ते में पीछे से आ रहे कैंटर ने दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में मनप्रीत उछलकर दूर जा गिरा, जबकि सुरेंद्रपाल को कैंटर ने रौंद दिया। हादसे की सूचना के बाद ग्रामीण व ओढां पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां सुरेंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मनप्रीत के एक पैर पर गंभीर चोट बताई गई है। पुलिस ने जब बस स्टैंड के इर्द-गिर्द लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो चालक कैंटर हाईवे के बजाय गांव मलिकपुरा की तरफ ले जाता दिखाई दिया। थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बाइक के संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरा व्यक्ति, मौत
गांव जंडवाला जटान निवासी करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस संबंध में ओढां पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई दर्ज की है। मृतक के बेटे हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसका पिता गुरतेज सिंह बुधवार रात्रि बाइक पर सवार होकर नुहियांवाली की तरफ स्थित खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ने से उसके पिता सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए गुरतेज सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed