{"_id":"64135f6ebe01959baa0a49fc","slug":"two-students-of-dn-college-attacked-with-knife-robbed-of-gold-chain-hisar-news-c-21-hsr1020-81828-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डीएन कॉलेज के दो छात्रों पर छुरी से हमला, सोने की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डीएन कॉलेज के दो छात्रों पर छुरी से हमला, सोने की चेन लूटी
विज्ञापन
हिसार। डीएन कॉलेज के 2 छात्रों पर वीरवार दोपहर को करीब 12 युवकों ने छुरी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर एक छात्र की सोने की चेन लूट ले गए। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर 2 नामजद सहित 10 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों विद्यार्थियों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव तलवंडी राणा निवासी अजय ने बताया कि वह डीएन कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। बुधवार दोपहर को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि कॉलेज के बाहर आओ, कोई बात करनी है। इसके बाद वह अपने दोस्त साहिल के साथ बाहर आया तो एक दुकान के आगे 10-12 युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों छात्रों पर छुरी से हमला कर दिया। हमलावरों ने धमकी दी कि यदि फिर मिले तो जान से मार देंगे। सिटी थाना पुलिस ने बयान के आधार पर 12 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद