फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two inches deep wounds were found on Munish's neck and 15 wounds were found on his body.She may have screamed in pain but her husband did not lose his sleep

Hisar News: मुनीष की गर्दन पर दो इंच गहरा तो शरीर पर मिले 15 घाव, दर्द से चीखें निकली होंगी पर पति की नहीं टूटी नींद

Fri, 10 Nov 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 10 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two inches deep wounds were found on Munish's neck and 15 wounds were found on his body.She may have screamed in pain but her husband did not lose his sleep
हिसार। भैरी अकबरपुर में 32 वर्षीय मुनीष की हत्या साजिश के तहत की गई। हत्यारे ने नए कापा से महिला पर हमला किया था। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में तीन चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा किए पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि महिला के शरीर पर करीब 15 जगह घाव मिले। गर्दन को काटने का पूरा प्रयास किया गया है, बस खाल के जरिये गर्दन अटकी मिली, करीब दो इंच गहरा घाव मिला।
विज्ञापन

हैरान करने वाली बात यह रही कि मुनीष पर वार होते रहे, उसकी चीखें निकलती रही होंगी, उसके बावजूद साथ वाले कमरे में सो रहे उसके पति दौलत राम की नींद नहीं टूटी। पुलिस की जांच के दायरे में मुनीष के जेठ के अलावा पति भी शक के दायरे में है। वही पुलिस ने महिला और फंदे पर लटके मिले उसके जेठ के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए। दोपहर को गांव के श्मशान घाट में दोनों का अंतिम संस्कार किया। संवाद
विज्ञापन

घटनास्थल पर मिला नया कापा
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्या करने वाला कई दिनों से मौके के फिराक में था। हत्यारोपी बाजार से नया कापा खरीद कर लाया। मौका मिलने ही वारदात को अंजाम दिया। अभी तक की जांच में सामने आया है कि हत्या करने वाले ने पहले महिला की गर्दन पर वार किया, उसके बाद लगातार वार किए, महिला ने बचाव के लिए अपने दोनों हाथ भी आगे किए, जिससे दोनों हाथों पर कम से कम 10 निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो जिस घर में वारदात को अंजाम दिया गया, उस घर में दंपती के अलावा कोई नहीं रहता। हत्या करने वाले को पता था कि मुनीष किस समय दूसरे मकान से रात को अपने घर आती है। जब वह अपने घर पहुंची तो हत्यारा भी उसके पीछे पीछे आया और उसने कमरे के अंदर घुसते ही वारदात को अंजाम दे डाला। बड़ा सवाल है कि दर्द से मुनीष की चीखें निकली लेकिन साथ वाले कमरे में सो रहे उसके पति के कानों तक नहीं पहुंची। पुलिस की हर पहलू पर जांच जारी है। अभी तक कि जांच में उसके जेठ के वारदात में शामिल होने का शक है, जिसका शव वारदात वाली सुबह दूसरे मकान में फंदे पर लटका मिला।
महिला की हत्या के मामले में हर पहलू पर जांच जारी है। वारदात में एक अधिक आरोपी भी शामिल हो सकते हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

- अमर सिंह, उकलाना थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article