{"_id":"63b9ab8f035e7d4ea7017647","slug":"two-cows-injured-after-pickup-overturned-smuggler-arrested-hisar-news-hsr6518647106","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पिकअप पलटने से दो गायें घायल, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पिकअप पलटने से दो गायें घायल, एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। गो सेवकों ने पकड़ी गोवंश लदी पिकअप पुलिस को सौंपी।
- फोटो : Hisar
मंडी आदमपुर। शुक्रवार की रात में गांव खैरमपुर से गोवंश भरकर फतेहाबाद जा रही पिकअप पलट गई, जिसमें दो गायें घायल हो गईं। गोरक्षकों ने मौके पर पहुंचकर घायल गायों को गोशाला भेजवाया। इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया, जबकि दो मौके से भाग निकले।
जीव रक्षा एंबुलेंस ड्राइवर भगवानदास बिश्नोई ने बताया कि गोवंश तस्करों के गुजरने की सूचना पर हम लोग भाणा रोड और सारंगपुर रोड पर खड़े थे। इसी दौरान खैरपुर गांव से भाणा रोड की तरफ पिकअप जाती दिखी। डायल 112 पर सूचना देते हुए इसका पीछा किया। कुछ दूर आगे मोड़ पर पिकअप दीवार से टकराकर पलट गई। गाड़ी में सवार दो व्यक्ति मौके से भाग गए, जबकि ड्राइवर पकड़ लिया गया। डायल 112 पुलिस ने ड्राइवर को कब्जे में ले लिया। घायल गोवंशों को श्रीकृष्ण गोशाला आदमपुर मंडी पहुंचा दिया गया।
मौके पर रमेश कुमार खीचड़, प्रदीप कुमार राहार, राहुल कुमार, कुलदीप सोनी, सुनील किरीर, चंदर पाल भादू, दीपक कुमार मंगली, रवि कुमार कल्याणा, गौपुत्र सेना हिसार जिला उपाध्यक्ष प्रमोद स्वामी, संगठन मंत्री मोहित शर्मा, जिला महासचिव विनोद, गौपुत्र सुनील क्रांतिकारी, रामकेश सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
------------
पशुओं के रहने का कर रहे थे इंतजाम
गौपुत्र सेना हिसार के जिला महासचिव विनोद वर्मा ने कहा कि हमने ग्रामीणों के साथ एक दिन पहले बातचीत की थी कि मिलकर छोटी गोशाला शुरू कर लें तो फसलों को नुकसान नहीं होगा, या फिर किसी गोशाला में बेसहारा गोवंश को रखवा दें। कॉल गोशाला कमेटी ने 7 गोवंश तथा अन्य सभी को किशनगढ़ गोशाला ने लेने के लिए हामी भर दी थी। इसके बदले में प्रति गोवंश 2000 रुपये सहयोग राशि देने की बात पर ग्रामीण राजी हो गए थे।