फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused of firing on liquor contractor in Gorakhpur were taken on remand for three days

गोरखपुर में शराब ठेकेदार पर गोली चलाने के दो आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two accused of firing on liquor contractor in Gorakhpur were taken on remand for three days
गांव गोरखपुर के ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा पर जानलेवा हमले में शामिल आरोपी। - फोटो : Fatehabad
भूना। गांव गोरखपुर के ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा फौगाट पर 8 सितंबर की रात को जानलेवा हमले में आरोपी संजय उर्फ संजू निवासी हिसार व करमजीत उर्फ गोलू निवासी धारसूल खुर्द को सीआईए फतेहाबाद पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर हिसार जेल से लेकर आई है। उपरोक्त दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। दोनों आरोपियों को वारदात स्थल पर ले जाकर निशानदेही के बाद अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीआईए फतेहाबाद पुलिस कार्य कर रही है।
विज्ञापन

ठेकेदार राजा फौगाट पर 8 सितंबर की रात को गोरखपुर-सिवानी के बीच शराब ठेके पर एक कार में आए पांच युवकों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी थीं। ठेकेदार राजा फौगाट को गोली मारकर हमलावर युवक नहला-पाबड़ा रोड की तरफ भाग गए थे। ठेकेदार ने थाना अध्यक्ष कपिल कुमार सिहाग को अवगत कराया और हमलावरों की कार का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस ने गांव फरीदपुर में हमलावरों की कार को रोक लिया। मगर अंधेरे का फायदा उठाकर पांचों हमलावर भाग गए थे। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पंकज खुराना हत्याकांड में गिरफ्तार संजय उर्फ संजू ने पुलिस रिमांड के दौरान राजा पर भी हमला करने की बात को कबूल किया था। ठेकेदार को मारने के उद्देश्य से अमन मलिक निवासी शामलो कलां, हनुमान उर्फ डॉक्टर निवासी नाढोड़ी, करमजीत उर्फ गोलू निवासी धारसूल खुर्द, संजय उर्फ संजू और एक नामालूम युवक शामिल था। ठेकेदार पर हत्या प्रयास के मामले में आरोपी कर्मजीत उर्फ गोलू व संजय उर्फ संजू को सीआईए सब इंस्पेक्टर रणजीत सिंह के नेतृत्व की टीम भूना लेकर पहुंची। पुलिस सीआईए पुलिस ने दोनों ही आरोपियों की निशान देही के आधार पर कानूनी कार्रवाई की है। सीआईए पुलिस राजा ठेकेदार पर हमला करवाने के पीछे कौन लोग शामिल है, इसका भी पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं सब इंस्पेक्टर
सीआईए पुलिस फतेहाबाद के सब इंस्पेक्टर एवं जांच अधिकारी सरदार रणजीत सिंह ने बताया कि ठेकेदार राजा फौगाट पर जानलेवा हमला करने में शामिल करमजीत उर्फ गोलू व संजय उर्फ संजू को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आए हैं। न्यायालय से 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया है। सीआईए पुलिस हमले के पीछे कौन है और वारदात में शामिल युवकों की पहचान तथा गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed