{"_id":"65e96cab10f1bde8e00e5a1a","slug":"truck-filled-with-oil-overturned-in-fields-of-village-data-of-hisar-about-5-thousand-liters-gushed-out-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: गांव डाटा के खेतों में पलटा तेल से भरा ट्रक; करीब 5 हजार लीटर तेज बहा, मौके पर फायर ब्रिगेड टीम पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: गांव डाटा के खेतों में पलटा तेल से भरा ट्रक; करीब 5 हजार लीटर तेज बहा, मौके पर फायर ब्रिगेड टीम पहुंची
Thu, 07 Mar 2024 01:07 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:07 PM IST
सार
हिसार के हांसी में तेल से भरा टैंकर पलटने से हादसा हो गया। सूचना मिलते ही हांसी सदर थाना पुलिस पुलिस मौक पर पहुंची। हादसे में करीब पांच हजार लीटर तेल खेतों में बह गया। जानकारी के अनुसार ट्रक में 20 हजार लीटर तेल भरा हुआ था।
विज्ञापन
घटना की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार में हांसी पुलिस जिला के गांव डाटा रोड पर तेल से भरा टैंकर पलट गया। इस हादसे में करीब पांच हजार लीटर तेल खेतों में बह गया। जानकारी के अनुसार ट्रक में 20 हजार लीटर तेल भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ट्रक डाटा रिफाइनरी से बहल जा रहा था। अचानक आगे से अज्ञात वाहन आने से ट्रक चालक ने टक्कर होने से बचाने के लिए ट्रक को रोड किनारे किया तो वह पलट गया। सूचना मिलते ही हांसी सदर थाना पुलिस पुलिस मौक पर पहुंची। वहीं ग्रामीणों ने चालक को टैंकर से बाहर निकाला। घायल चालक जगबीर को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। तेल बहने से खेतों की फसल भी बर्बाद भी हो गई।
विज्ञापन