फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Trial of buses of Balsamand route was done from the rear gate of the bus stand but sewer line is creating an obstacle

Hisar News: बस स्टैंड के पिछले गेट से बालसमंद रूट की बसों का ट्रायल लिया पर सीवर लाइन बन रही बाधा

Fri, 13 Jun 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 13 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Trial of buses of Balsamand route was done from the rear gate of the bus stand but sewer line is creating an obstacle
बस स्टैंड के पिछले गेट से बालसमंद रूट की बस निकलते हुए। 
हिसार। बस स्टैंड के पिछले गेट से वीरवार को बालसमंद रूट की बसों का ट्रायल लिया गया। मगर श्मशान घाट के पास धंसी सीवर लाइन अभी बाधा बन रही हैं। सीवर लाइन को ठीक होने में 10 से 15 दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन


उसके बाद ही नियमित रूप से पिछले गेट से बसों का संचालन हो सकेगा। हालांकि अब रोजाना बालसमंद रूट की कुछ बसों को पिछले गेट से ही निकाला जाएगा। मगर रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगलसैन का कहना है कि एक जुलाई से बालसमंद के अलावा अन्य रूटों पर भी पिछले गेट से बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें, कि श्मशान घाट के पास सीवर लाइन धंसी हुई हैं। ठीक करने का कार्य शुरू हो चुका है। अभी लाइन धंसी होने के कारण एक तरफ का रास्ता ही निकलने के लिए बचा हुआ है। उसी रास्ते से बसें आ और जा रही हैं। मगर एक जुलाई से नियमित बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। बालसमंद के अलावा सिरसा, आदमपुर रूट पर बसें चलाई जाएगी। रोडवेज महाप्रबंधक ने चालकों से फीडबैक भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

लोकल बस स्टैंड का अभी एक गेट खोला

बस स्टैंड परिसर से ऑटो और ई-रिक्शा बाहर करने के बाद दो दिन से लोकल बस स्टैंड के दोनों गेट बंद थे। मगर वीरवार को एक गेट को खोल दिया गया है। इस गेट से बाइक चालक आ रहे हैं। वहीं, दूसरे गेट को जंजीर लगा बंद किया हुआ है। हालांकि इस गेट से पैदल यात्री अंदर तो आ रहे हैं, लेकिन उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। फिलहाल सभी बसें भी मुख्य गेट से आ और जा रही हैं।

-------

रोडवेज जीएम से मिले ऑटो चालक व प्रधान

हरियाणा भाई चारा ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान मानसिंह दुग्गल और कुछ ऑटो चालक वीरवार को रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगलसैन से मिले थे। दुग्गल ने कहा कि रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगलसैन ने कहा कि जब तक डीसी, आरटीए और मंत्री के साथ बैठक नहीं हो जाती है तब तक गेट नहीं खुलेगा। अब शुक्रवार को प्रधान सहित ऑटो चालक आरटीए से मिलेंगे। दुग्गल ने कहा कि रोडवेज के 10-15 कर्मचारी की गेट के पास ड्यूटी लगाई गई है। चालकों को अंदर तक नहीं आने दिया जा रहा है। जब चालक रोडवेज अधिकारियों से मिलने के लिए अंदर आते हैं तो पुलिस बुला ली जाती है।


-------

वीरवार को बालसमंद रूट की कुछ बसें पिछले गेट से निकालकर देखी गई थी। सीवर लाइन का काम शुरू हो चुका है। 10 से 15 दिन में काम पूरा हो जाएगा। उसके बाद बसें निकलवाने में कोई परेशानी नहीं होगी। एक जुलाई से बालसमंद के अलावा अन्य रूटों पर भी पिछले गेट से ही बसों का संचालन होगा।

- डॉ. मंगल सैन, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed