{"_id":"61c9fd0fd35bf146c9429016","slug":"trains-remained-derailed-throughout-the-year-so-passengers-were-helpless-due-to-roadways-lorry-being-affected-hisar-news-hsr620545854","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल भर बेपटरी रही ट्रेनें तो रोडवेज की लारी प्रभावित होने से यात्री बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल भर बेपटरी रही ट्रेनें तो रोडवेज की लारी प्रभावित होने से यात्री बेबस
विज्ञापन
हिसार। साल 2021 खत्म होने में चार दिन शेष है। इस साल कई बड़े फैसले और बदलाव ने लोगों की दशा बदल दी। साल भर जहां ट्रेनें बेपटरी रहीं वहीं, रोडवेज की लारी प्रभावित होने से लोग बेबस नजर आए। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर कई प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाने से यात्रियों को सुविधाएं नहीं मिल पाई।
रोडवेज की ओर से बेटियों के लिए चलाई गई पिंक मिनी बसें वर्कशॉप में धूल फांक रही हैं। 25 से ज्यादा रोडवेज बसें सीट और बैटरी नहीं होने के कारण मार्गों पर नहीं दौड़ पा रही हैं। कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान बढ़ाया ट्रेनों का किराया अभी तक कम नहीं किया गया। ऐसे में अब वर्ष 2022 से यात्रियों को रेलवे और रोडवेज से सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
इस साल रेलवे स्टेशन पर ये काम नहीं हो पाए पूरे
- फुट ओवरब्रिज का काम नहीं हो पाया पूरा
- यात्रियों के लिए वाटर वेंडिंग मशीन शुरू नहीं हो पाई
- रिजर्वेशन के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन, आर्टिस्ट, टेक्नीशियन, सीनियर सिटीजन आदि लोगों को किराये में मिलने वाली छूट नहीं हो पाई बहाल
- एस्केलेटर नहीं लग पाया
बस स्टैंड पर यह काम अटके
- बस स्टैंड शिफ्टिंग को लेकर जगह नहीं हो सकी चिह्नित
- ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा नहीं मिली
- बेटियों के लिए मिली स्पेशल पिंक मिनी बसें नहीं दौड़ पाई
- अभी तक नहीं पहुंची रोडवेज बाड़े में 40 नई बसें
बस स्टैंड पर ये काम हुए पूरे
- निगरानी के लिए 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए
- रेनावेशन का काम जारी
कोरोनाकाल से पहले रिजर्वेशन के दौरान कुछ श्रेणी शामिल थी। इन श्रेणी में आने वाले लोगों को किराये में छूट मिलती थी, लेकिन यह सुविधा अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। - दीपचंद, चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर, रेलवे
विज्ञापन
बस स्टैंड पर रेनावेशन का काम चल रहा है। चार से पांच माह में पूरा कर दिया जाएगा। इसके अलावा जो भी कार्य लंबित पड़े हैं, उन्हें 2022 में सिरे चढ़ाया जाएगा। - सुरेंद्र सैनी, एसएस, हिसार डिपो