{"_id":"64f18bb605d7d2ce5e0f2fe3","slug":"tragic-road-accident-in-punjab-four-people-from-hisar-including-child-died-car-collided-with-trolley-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा: बच्चे सहित हिसार के चार लोगों की मौत, ईंटों से भरी ट्राली से टकराई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा: बच्चे सहित हिसार के चार लोगों की मौत, ईंटों से भरी ट्राली से टकराई कार
Fri, 01 Sep 2023 12:29 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:29 PM IST
सार
पंजाब में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हिसार के चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बारह क्वार्टर एरिया के रहने वाले सोनू, अमृतपाल, विकास ,अंकित बच्चा कार में सवार होकर नकोदर जा रहे थे।गाड़ी बरनाला से लुधियाना जा रहा थी तो स्टेट हाइवे पर ईंटों से भरी ट्राली में जा टकराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के बारह क्वार्टर एरिया के चार लोगों की पंजाब के लुधियाना में बरनाला स्टेट हाइवे पर मौत हो गई। मरने वालों में एक 11 साल का बच्चा भी शामिल है। यह चारों कार में सवार होकर हिसार से नकोदर जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार बारह क्वार्टर एरिया के रहने वाले सोनू, अमृतपाल, विकास ,अंकित बच्चा कार में सवार होकर नकोदर जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे तक उनकी गाड़ी बरनाला से लुधियाना जा रहा थी तो स्टेट हाइवे पर ईंटों से भरी ट्राली में जा टकराई। भीषण हादसे में चारों की मौत हो गई। स्टेट हाइवे पुुलिस ने शवों को निकाला।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
एसएचओ बलदेव सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार लग रहा है कि चालक को झपकी आई होगी। उनकी गाड़ी हादसे में चकनाचूर हो गई है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। सभी के परिजनों को बुलाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह चारों नकोदर में डेरा बाबा मुराद शाह की दरगाह पर मत्था टेकने जा रहे थे। पंजाब के गायक गुरदास मान के इस डेरे के मौजूदा गद्दीनशीन साई हैं।
विज्ञापन