{"_id":"68472f044e098e70b201351a","slug":"traffic-police-seized-7-bikes-and-issued-challans-worth-rs-136-lakh-hisar-news-c-21-hsr1020-644284-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: यातायात पुलिस ने 7 बाइकों को किया जब्त, 1.36 लाख रुपये के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: यातायात पुलिस ने 7 बाइकों को किया जब्त, 1.36 लाख रुपये के काटे चालान
विज्ञापन
हांसी। यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के तहत 7 दोपहिया वाहनों को इंपाउंड कर 1.36 लाख रुपये का चालान किया। पुलिस ने सड़क सुरक्षा एवं नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की।
विशेष चेकिंग अभियान के तहत बुलेट पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे की आवाज निकालने व बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे वाहनों को इंपाउंड किया गया है। इसमें हिसार चुंगी पर दो, नारनौद में एक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक, काली देवी चौक के समीप एक, सिसाय पुल के समीप एक व टोल प्लाजा पर एक वाहन का चालान किया गया।
यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क पर ध्वनि प्रदूषण को रोकना एवं ट्रैफिक नियमों की पालना सुनिश्चित करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस या अन्य वैध दस्तावेजों के पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।