{"_id":"e871e239efacce4b4e4448133d520667","slug":"traffic-police-board-left-wet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस के बोर्ड रह गए गीले, स्टैंड से नहीं चले ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस के बोर्ड रह गए गीले, स्टैंड से नहीं चले ऑटो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
शहर पुलिस की ओर से बनाया ट्रैफिक प्लान पहले दिन ही फेल हो गया। पुलिस सारा दिन रामपाल समर्थकों से निपटने में ही उलझी रही।
विज्ञापन
इसके चलते ऑटो चालकों ने मनमर्जी के मुताबिक जहां सवारी दिखी, वहीं ऑटो रोके। हालांकि ऑटो चालकों का कहना है कि उन्हें निर्धारित रूट ही नहीं बताए गए।
इस पर ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि स्टैंड बोर्ड बन गए, मगर गीले होने के कारण लगाए नहीं। मंगलवार को बोर्ड लगवा देंगे, जिसके बाद निर्धारित स्टैंड से ही ऑटो चालक सवारियां बिठाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताए हैं 12 रूट
ट्रैफिक पुलिस ने बस स्टैंड से चलने वाले ऑटो चालकों के लिए अलग-अलग 12 रूट बनाए हैं। कैंट-सातरोड़, आजाद नगर-गंगवा, मिलगेट-12 क्वार्टर रोड, बरवाला चुंगी, ढंढूर सहित इन 12 रूटों पर रूट प्लेट लगाकर ऑटो चालकों को चलना था।
विज्ञापन
हालांकि रूट प्लेट बनवाने के लिए ऑटो चालकों की मांग पर उन्हें इसी सप्ताह का और समय दे दिया गया था। इसलिए रूट प्लेट की बजाय सोमवार को सिर्फ स्टैंड से सवारी भरने की बात कही गई थी।
मगर यह आदेश भी पूरी तरह कामयाब नहीं हो सके।
स्टैंड निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके लिए बोर्ड बनवा दिए गए हैं। मगर गीले होने के कारण बोर्ड लगवा नहीं पाए। अब लगवा देंगे, जिन पर रूट भी लिखे हुए हैं। यह व्यवस्था अस्थायी तौर पर की गई है।
अगर इसमें बदलाव की जरूरत पड़ी तो वह भी करेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया गया है, इसे सभी के सहयोग से ही कामयाब बनाया जाएगा।
- जगदेव सिंह, इंचार्ज, ट्रैफिक पुलिस
ऑटो चालकों को ना रूट बताए गए और ना ही स्टैंडों के बारे में बताया गया है। स्टैंड पर बोर्ड लगेंगे तो ही ऑटो चालकों को पता लग पाएगा।
अभी हम मौका देख रहे हैं। ऑटो चालकों से इस बारे में विचार कर रहे हैं। अगर अच्छी व्यवस्था बनी तो हम प्रशासन का सहयोग भी करेंगे।
- जसवंत सिंह रंगा, प्रधान, ऑटो रिक्शा कल्याण संघ