{"_id":"0e28f3dbb2cd39fc2d6cbd474efa7e80","slug":"traffic-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कार फ्री डे की तैयारी, जनता से मांगा फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कार फ्री डे की तैयारी, जनता से मांगा फीडबैक
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Tue, 12 Jan 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम सिटी करनाल व साइबर सिटी के बाद अब माईसिटी (हिसार शहर) में भी
विज्ञापन
कार फ्री डे की तैयारी चल रही है। इस पर ट्रैफिक प्रशासन ने आम जन से
फीडबैक मांगा है।
इसको लेकर सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो चालकों के साथ मीटिंग कर फीडबैक भी लिया है। ऑटो चालकों ने इस तरह के पुलिस के प्लान में सहयोग करने की तैयारी कर ली है। ऑटो यूनियन ने यहां तक कहा है कि अगर महीने में एक दिन ऑटो को भी बंद कर दिया जाए तो वे इसके लिए भी तैयार हैं।
सीएफडी यस या नो लिखकर करें मैसेज या व्हाट्स एप
ट्रैफिक पुलिस ने शहर की जनता का फीडबैक लेने के लिए आरएसओ का मोबाइल फोन नंबर 8813869989 जारी किया है। इस नंबर पर शहरवासी मैसेज या व्हाट्स एप मैसेज कर सकते हैं। इसके लिए सीएफडी (कार फ्री डे) हां चाहने वाले यस और नहीं चाहने वाले नो लिखकर फीडबैक दे सकते हैं।
गुड़गांव व करनाल में शुरुआत
प्रदूषण तथा जाम को देखते हुए साइबर सिटी गुड़गांव से इसकी शुरुआत की गई थी। जिसमें हर महीने एक मंगलवार को इसे अपनाया जाता है। इसके बाद सीएम सिटी करनाल में इसे अपनाया गया। करनाल में भी हर महीने के मंगलवार को कार फ्री डे मनाया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में लोग साइकिल चलाकर लोगों को इको फ्रेंडली रहने का संदेश देते हैं। हिसार में जीजेयू तथा राजकीय कॉलेज सप्ताह में एक दिन व्हीकल फ्री डे मनाने का एलान कर चुके हैं।
इनका कहना है
मैं 15 किलोमीटर हर रोज साइकिल चलाता हूं। मेरे अर्बन इस्टेट वेलफेयर सोसायटी को इसके लिए भी तैयार किया जाएगा। अगर प्रशासन यह चाहता है तो हम जल्द ही मीटिंग कर आरडब्ल्यूए सदस्यों के बीच मैसेज रखेंगे और फीडबैक लेकर प्रशासन तक पहुंचा देंगे।
- उदयवीर मिंटू, प्रधान अर्बन इस्टेट आरडब्ल्यूए
आपातकालीन सर्विस दायरे में आने वाली गाड़ियों को होगी छूट
ट्रैफिक एसएचओ का कहना है कि अगर शहरवासी इसमें सहयोग करेंगे तो हम शहर में प्रदूषण पर कंट्रोल पा सकेंगे। कार फ्री डे वाले दिन केवल आपातकालीन सेवाएं देने वाली कारें ही चलें इस तरह की प्लानिंग की जाएगी। इमरजेंसी में आम लोग भी इस दिन गाड़ी चला सकेंगे।
हम प्रशासन का सहयोग करने के लिए तैयार हैं। हमारा शहर प्रदूषण मुक्त हो यह हर शहर वासी चाहते हैं। पूरी वेलफेयर एसोसिएशन के सामने मंगलवार को इस बारे में बात भी रखी जाएगी। जल्द प्रशासन को फीडबैंक देंगे।
- राममेहर सिंह मलिक, प्रधान सेक्टर 15 ए आरडब्ल्यूए।
सेक्टरों में रहने वाले लोगों के पास एक या इससे अधिक गाड़ियां हैं। शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हमारा पूरा सहयोग रहेगा। सप्ताह में एक दिन कार लेकर न निकलना कोई बड़ी बात नहीं। पढ़े लिखे लोगों को इसमें सहयोग करने में कोई आपत्ति नहीं। - बीर सिंह बामल, प्रधान सेक्टर 9-11 आरडब्ल्यूए
ट्रैफिक पुलिस शहर को सप्ताह में एक दिन कार फ्री डे बनाने पर विचार कर रही है। इसके लिए जनता का सहयोग जरूरी है। हम शहरवासियों पर यह थोप नहीं सकते। पहले फीडबैक ले रहे हैं इसके बाद किसी रविवार को ट्रायल करेंगे और फिर मंगलवार या कोई अन्य वर्किंग डे कार फ्री डे घोषित कर देंगे। - जगदेव सिंह,एसएचओ ट्रैफिक
सभी सेक्टरवासी और ऑल सेक्टर आरडब्ल्यूए सहयोग करने के लिए तैयार है। प्रशासन के उच्च अधिकारियों की ये इनेसेटिव सोच है जो बड़े शहरों की तर्ज पर यहां भी ऐसा करना चाहते हैं। सभी सेक्टरवासी इसके लिए तैयार हैं।
- यशवीर मलिक, प्रधान सेक्टर 16-17 आरडब्ल्यूए
फैक्ट फाइल
हिसार जिले में करीब 59418 कार पंजीकृत हैं। पिछले आठ साल में 9.8 प्रतिशत के हिसाब से कारों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। हिसार शहर में रोजाना 40 हजार से अधिक गाड़ियों का प्रतिदिन आवागमन होता है।
अगर पुलिस की ओर से इस तरह का कोई प्रयास प्रस्ताव आया तो हम पूरा सहयोग करेंगे। इसके लागू करने के लिए हर जागरूकता की जरूरत है। गुड़गांव, करनाल के बाद इसे हिसार में लागू किया जाए तो काफी बेहतर रहेगा। इससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट का संदेश मिलेगा। - डा. चंद्रशेखर खरे, डीसी, हिसार
इस तरह का प्रस्ताव आने पर उसे गंभीरता से लेंगे। शहर में इस तरह का संदेश देने की जरूरत है। यातायात पुलिस से इस बारे में काम कर सकती है। - अश्विन शैणवी, एसपी, हिसार