{"_id":"65e21428ecaeaecac60a91a8","slug":"to-get-rid-of-malaria-and-dengue-fish-hatcheries-will-be-built-at-all-the-chcs-of-the-district-hisar-news-c-21-hsr1020-332751-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मलेरिया और डेंगू से निजात पाने के लिए जिले की सभी सीएचसी पर बनाई जाएगी फिश हैचरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मलेरिया और डेंगू से निजात पाने के लिए जिले की सभी सीएचसी पर बनाई जाएगी फिश हैचरी
विज्ञापन
हिसार। मलेरिया और डेंगू सीजन की शुरुआत के साथ स्वास्थ्य विभाग ने मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम और बचाव को लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी लारवा एक्टिविटी अभियान शुरू किया है। डेंगू और मलेरिया से निजात पाने के लिए इस बार सीएचसी स्तर पर फिश हैचरी खोली जाएगी।
सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने जिले की सभी सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को सभी सीएचसी पर फिश हैचरी स्थापित करने आदेश जारी किए हैं ताकि संबंधित सीएचसी के अधीन गांवों के सभी तालाबों में गंबूजियां या गप्पी मछलियां छोड़ी जा सकें। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के सभी एमपीएचडब्ल्यू और हेल्थ इंस्पेक्टर कर्मचारियों को नियमित रूप से अपने एरिया में टूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान के अंतर्गत मोहल्ला डोगरान,रामपुरा और महावीर कालोनी आदि क्षेत्रों में मलेरिया,डेंगू और स्वाइन फ्लू की रोकथाम को लेकर हैल्थ इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक के नेतृत्व में अभियान चलाया जिसमें एंटी लारवा एक्टिविटी,सोर्स रिडक्शन और लोगों को पर्चे बांटकर जागरूक किया। एमपीएचडब्ल्यू नूर मोहम्मद ने बताया कि सीजन की शुरुआत से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर लोगों जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। लारवा पाए जाने पर मकान, संस्थान मालिक को नोटिस दिए जाएंगे।अभी लारवा कम है।
विज्ञापन
तापमान में वृद्धि के साथ लारवा की बढ़ोतरी होगी। इसीलिए आमजन से अपील है कि अपने घर,आस-पड़ोस और छत पर पानी एकत्रित न होने दें क्योंकि खड़े,रुके और बिना ढके पानी में ही मच्छरों की वृद्धि होती है। अभियान में एमपीएचडब्ल्यू नूर मोहम्मद, परमजीत, सुनील भानखड़, सुरेंद्र, अनूप, सतीश, संदीप, अनिल आदि ने भाग लेकर समुदाय को जागरूक किया।