फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Three family members dies in road accident in Hisar

परिवार का आखिरी सफर: हिसार में ट्रक ने कुचले चार लोग; पिता, बेटे और बेटी की मौके पर मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Fri, 07 Feb 2025 06:37 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 07 Feb 2025 06:37 PM IST
सार

हिसार में एक बाइक पर जा रहे परिवार के लिए यह सफर आखिरी सफर बन गया। क्योंकि एक ट्रक ने परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें पिता, बेटे और बेटी की मौत हो गई। यह हादसा सिरसा रोड पर लांधडी- चिकनवास टोल के पास हुआ है। 

विज्ञापन
Three family members dies in road accident in Hisar
घटना स्थल पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हिसार में सिरसा रोड पर लांधडी- चिकनवास टोल पर एक ट्रक ने बाइक पर जा रहे परिवार के चार लोगों को कुचल दिया। ट्रक के कुचले जाने पर दो बच्चों और उनके पिता की मौत हो गई। वहीं, हादसे में महिला (बच्चों की मां) गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  मृतकों की पहचान बबलू (31), बेटी मीरा और बेटे प्रिंस के तौर पर हुई है। वहीं घाल महिला दर्शना (23) है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शव अग्रोहा मेडिकल कालेज मोर्चरी में रखवाए गए हैं। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में लिया है। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार बबलू बाइक पर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ हिसार की तरफ से अपने गांव सुजान कोटली जा रहा था। बबूल परिवार के साथ मंगाली आया था। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे चारों बाइक पर सवार होकर वापस सिरसा के सुजान कोटली जा रहे थे। जब वे लांधडी टोल के पास पहुंचे तो गलत दिशा से आ रहे एक कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। हिसार की तरफ से आ रहे ट्रक ने चारों को कुचल दिया। हादसे में बाइक चालक बबलू, उसका बेटा प्रिंस और बेटी मीरा की मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी दर्शना गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed