फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Threatening to leave the village in two days

दो दिन में गांव छोड़ने की धमकी

Fri, 28 Mar 2014 11:45 PM IST
Updated Fri, 28 Mar 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन

जिले के एक गांव में एक युवती से दुराचार और उसकी तीन सहेलियों के साथ हुए छेड़छाड़ मामले में कई जनसंगठनों को साथ लेकर ग्रामीणों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करने वाले लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो गांव से सभी दलित पलायन कर जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की घटना न हो, इसके चलते लघु सचिवालय पुलिस छावनी में तबदील हो गया था। तीसरे दिन भी ग्रामीण और जनसंगठन धरने पर बैठे रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि पूरे मामले में गांव के सरंपच की संदिग्ध भूमिका रही है। उस पर मामला दर्ज किया जाए। सुबह 9 बजे ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और अन्य जन संगठनों के लोग लघु सचिवालय पर एकत्रित हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आक्रोश बढ़ता देख पुलिस प्रशासन की तरफ से डीएसपी राजेश ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 सरपंच के मामले में उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में जांच में सरपंच की भूमिका मिली तो उस पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर रविवार तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और सरपंच के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सभी दलित परिवार गांव छोड़ देंगे।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय महासचिव जगमती सांगवान ने दुराचार के मामले की सूचना पर धरना स्थल पर पहुंची। उन्होंने प्रदेश में अलग-अलग जगह महिलाओं के साथ हो रहे यौन-शोषण एवं दुराचार की घटनाओं के पीछे मुख्यमंत्री की नजरअंदाजी को जिम्मेवार ठहराया।

उन्होंने कहा कि इस मामले के बाद गांव के कोई भी दलित परिवार यहां रहना नहीं चाहता। सरपंच का रवैया न्यायप्रिय नहीं है। उन्होंने कहा कि इस गांव में पहले भी महिलाओं की इज्जत पर हमले होते रहे हैं।

महिला कर्मचारियों के साथ भी ऐसा ही व्यवहार हो रहा है। जनवादी महिला समिति इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपहरण के बाद गांव में ही युवती के साथ दुराचार की बात स्वीकारी है। इस घटना के बाद सभी लोग गाड़ी में युवतियों को बैठाकर देर रात गांव से बाहर निकले और रात में ये भटिंडा पहुंच गए।

पुलिस ने 27 मार्च की रात को पकड़े भगाना के सुमित और भिवानी के कुंगड़ गांव निवासी परमल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। आरोपियों को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है।


इससे पहले पकड़े गए दो आरोपी ललित और संदीप को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया हुआ है।
ये था मामला 23 मार्च की रात को जिले के एक गांव से चार लड़कियों का अपहरण कर लिया गया।

 इनमें से एक युवती के साथ ललित नामक युवक ने दुराचार किया और युवती की तीन सहेलियों के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। आरोपियों ने घटना को अंजाम लड़कियों को नशीला पदार्थ सुंघाकर दिया। पीड़ित लड़कियों में दो नाबालिग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed