{"_id":"6605af6954af9a7172027469","slug":"threatened-to-kill-after-entering-the-house-fired-in-the-air-hisar-news-c-21-hsr1020-350051-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी, किए हवाई फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी, किए हवाई फायर
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। गांव दड़ोली में बीती रात्रि बोलेरो सवार युवकों ने एक घर में घुसकर मालिक व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी व घर के बाहर हवाई फायर किए। पुलिस ने दहशत फैलाने के आरोप में अज्ञात बोलेरो चालक सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में गांव दड़ौली निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि बुधवार रात्रि वह करीब 11 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर गांव चूली से डॉक्टर को लाने जा रहा था। जैसे ही वह घर से निकला तो उसी समय एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी उसके पास आकर रुकी और उसी वक्त वह गाड़ी तेज गति से उसके घर के अंदर घुस गई। इस पर वह तुरंत घर की ओर गया तो गाड़ी के अंदर से तीन लड़के उतरे व एक ड्राइवर सीट पर बैठा था। उन तीन लड़कों में से एक के हाथ में पिस्तौल थी व दो के हाथों में डंडे थे। उन तीनों ने उससे कहा कि गांव दड़ौली निवासी बजरंग तुम्हारे घर आया है उसे बाहर निकालो नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे। उसने बजरंग के घर पर होने से मना किया। इस पर वे जबरदस्ती उसके घर के कमरों में घुसने लगे। उसकी लड़की पूनम ने उन्हें रोका तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों उसके घर से बाहर चले गए और वहां पर चार बार हवाई फायर किए। इसके कारण वे डर के मारे अपने घर के कमरों में चले गए। बलजीत ने बताया कि वह उनमें से किसी को नहीं जानता हैं, परंतु सामने आने पर पहचान लेगा।