फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   This month also the yellow paw of the district planning department will run on illegal construction

इस माह भी अवैध निर्माण पर चलेगा जिला योजनाकार विभाग का पीला पंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
This month also the yellow paw of the district planning department will run on illegal construction
हिसार। जिले में अवैध निर्माणों पर इस माह जिला योजनकार विभाग का पीला पंजा चलेगा। विभाग ने इस कार्रवाई को लेकर पूरे माह का शेड्यूल तैयार कर लिया है। इस शेड्यूल के मुताबिक विभाग ने जिला प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने व पुलिस बल उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला योजनाकार विभाग समय-समय पर जिले में होने वाले अवैध निर्माण व कॉलोनियों पर कार्रवाई करता रहता है। पिछले माह में भी विभाग ने मिर्जापुर रोड व बालसमंद रोड पर अवैध निर्माण व कॉलोनियों पर पीले पंजे से कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

------
माह में छह दिन होगी कार्रवाई -
विभाग ने कार्रवाई को लेकर छह दिन निर्धारित किए हैं। इस दौरान हिसार के अलावा हांसी, अग्रोहा व बरवाला में भी विभाग अवैध निर्माण पर कार्रवाई करेगा। विभाग की तरफ से जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के अलावा उक्त एरिया के एसएचओ के नेतृत्व में 50 पुरुष व 10 महिला पुलिस कर्मचारी उपलब्ध करवाने की मांग की है, ताकि मौके पर कानून व शांति बनाई रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पिछले माह शहर में इन जगहों पर की थी कार्रवाई -
10 दिसंबर - मिर्जापुर रोड पर इंटरलॉकिंग टाइल फैक्टरी, तीन आरा मशीन, दो दुकान, दो धर्मकांटे, 10 निर्माण, 3 चहारदीवारी, पांच डीपीसी व 72 कोयला भट्टियों को तोड़ा।

24 दिसंबर - घोड़ा फार्म रोड पर अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की।
31 दिसंबर - मिर्जापुर रोड पर आठ एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर पीला पंजा चलाया।
------
वर्जन
इस माह का शेड्यूल तैयार कर लिया है। जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की है। लोगों से अपील है कि वह शहरी व कंट्रोल्ड एरिया में बिना अनुमति के किसी तरह का निर्माण न करें।
- जेपी खासा, सीनियर डीटीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed