{"_id":"66d7b2f5b9906887c00e26f7","slug":"there-will-be-three-layers-of-security-for-nomination-hisar-news-c-21-hsr1020-456238-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सचिवालय परिसर में नामांकन सभागार और गेट के बाहर तीन लेयर की होगी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सचिवालय परिसर में नामांकन सभागार और गेट के बाहर तीन लेयर की होगी सुरक्षा व्यवस्था
Wed, 04 Sep 2024 06:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
हिसार। विधानसभा चुनाव के लिए पांच सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि नामांकन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। नामांकन प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक लघु सचिवालय परिसर में होंगे। लघु सचिवालय में बैरिकेड्स लगाकर तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
एसपी सहारन ने बताया कि लघु सचिवालय के मुख्य गेट और आउटर कॉर्डन, लघु सचिवालय के इनर कॉर्डन, लघु सचिवालय परिसर पर पुलिस सुरक्षा का प्रबंध किया गया है जहां सुरक्षा कर्मियों द्वारा इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस से चेकिंग करने के बाद ही अंदर भेजा जाएगा। परिसर के अंदर प्रशासनिक औैर पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे, जो जरूरत पड़ने पर पूछताछ कर सकते हैं। तीन लेयर में सुरक्षा की निगरानी पुलिस उप अधीक्षक रैंक के अधिकारी करेंगे। अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में नामांकन दाखिल करवाने के दौरान इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी हिदायतों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाएगी। नामांकन के दौरान वाहनों और व्यक्तियों की जो सीमा इलेक्शन कमीशन द्वारा तय की गई है उसका पालन किया जाएगा। जिला मालखाना के सामने मार्ग पर, एसडीएम कार्यालय व वकीलों की पार्किंग के सामने मुख्य मार्ग पर पुलिस नाका लगाया जाएगा। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कार्यालय उप मंडल अधिकारी बरवाला पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।