{"_id":"5e763ad68ebc3e78c10f0fca","slug":"there-will-be-a-time-water-in-the-colonies-of-the-camry-road-aquarium-from-today-hisar-news-rtk5478958147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरी रोड जलघर की कॉलोनियों में आज से मिलेगा एक समय पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरी रोड जलघर की कॉलोनियों में आज से मिलेगा एक समय पानी
विज्ञापन
नहरबंदी के चलते रविवार से पानी की सप्लाई में कटौती की जाएगी। इसके तहत कैमरी रोड जलघर से कॉलोनियों में एक समय पानी की सप्लाई होगी। इस दौरान विभाग की ओर से सुबह पानी की सप्लाई देने का निर्णय लिया गया है।
कैमरी रोड जलघर डिविजन-2 के एसडीओ कंवरपाल ने बताया कि 22 मार्च से 14 अप्रैल तक नहरबंदी रहेगी। ऐसे में एक समय ही पानी की सप्लाई दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कैमरी रोड जलघर में दो टैंक बने हुए हैं। दोनों टैंकों में पूरा पानी भरा हुआ है, लेकिन नहर बंदी के चलते रविवार से एक समय ही पानी की सप्लाई होगी।
सप्लाई का ये रहेगा समय
- सुबह सवा चार से साढ़े पांच बजे तक : पटेल नगर, जवाहर नगर, लाजपत नगर, मनोहर कॉलोनी, चंद्रलेन कॉलोनी और फ्रेंड्स कॉलोनी।
- सुबह साढ़े पांच बजे से सुबह पौने सात बजे तक : डिफेंस कॉलोनी, लघु सचिवालय, लक्ष्मी विहार, उमेद विहार।
- सुबह पौने सात बजे से सुबह पौने आठ बजे तक : अमरदीप कॉलोनी जोन।
- सुबह पौने आठ से सुबह पौने नौ बजे तक : महेश नगर, गीता कॉलोनी, अमर विहार।
- सुबह पौने नौ से सुबह पौने 10 बजे तक : माल कॉलोनी, श्याम विहार, आनंद विहार जोन।
- सुबह पौने 10 से सुबह पौने 11 बजे तक : इंजीनियर कॉलोनी, न्यू श्याम और विहार जोन।