फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The young man troubled by financial difficulties committed suicide by hanging himself

Hisar News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 13 Mar 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 13 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The young man troubled by financial difficulties committed suicide by hanging himself
हिसार। महाबीर कॉलोनी में शुभम (34) ने घर में फंदा लगा लिया। परिजनों ने बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। मृतक की पत्नी बसंती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुभम मजदूरी करता था। पिछले कुछ दिन से आर्थिक तौर पर परेशान था। इस कारण बुधवार को उसने फंदा लगा लिया। इस पर उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को साैंप दिया। एचटीएम थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन


हुक्का पीने से किया इन्कार तो ईंट व तेजधार हथियार से किया हमला
हिसार। शहर की ग्रीन स्क्वेयर मार्केट में दुकानदार ने कुछ युवकों को दुकान पर हुक्का पीने से मना कर दिया। इस पर युवकों ने दुकान मालिक व उसके दोस्त पर ईंट व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव राजली निवासी अजय सिंह ने बताया कि उसकी ग्रीन स्क्वेयर मार्केट में भाईचारा टी स्टाल के नाम से दुकान है। 11 मार्च शाम करीब 7 बजे 4-5 लड़के उसकी दुकान पर आए। उनमें से एक लड़के ने कहा कि यह हुक्का किसका है। उन्हें हुक्का पीना है, लेकिन उसने युवकों को मना कर दिया। करीब एक घंटे बाद युवक फिर से आए। आरोपियों में से एक ने कहा कि हुक्का न पीने देने का मजा चखाते हैं और ईंट उठाकर अजय के दोस्त बलजीत के सिर में मारी। वहीं दूसरे युवक ने तेजधार हथियार से कमर पर वार किया और भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed