फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The woman living in a consensual relationship accuses the principal of rape

सहमति संबंध में रह रही महिला ने प्राचार्य पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The woman living in a consensual relationship accuses the principal of rape
हिसार। तलाकशुदा महिला ने सहमति संबंध में रहने वाले एक निजी स्कूल के प्राचार्य पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उनकी पत्नी पर आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद दंपती के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला का कहना है कि मेरे दो बच्चे हैं। मेरी शादी साल 2016 में हुई थी। पति शराबी है। शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था। महिला ने बताया कि वर्ष 2019 में सोशल मीडिया पर एक निजी स्कूल का विज्ञापन देखा था और उसमें प्रिंसिपल का मोबाइल नंबर लिखा था। उस नंबर पर कॉल की तो मुझे इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। उसने मुझे नौकरी पर रख लिया। महिला ने कहा कि मैंने प्रिंसिपल को बताया था कि मुझे पति प्रताड़ित करता है। इस पर उसने कहा था कि मैं पत्नी से परेशान हूं। मैं पत्नी को छोड़ दूंगा और तुम पति को छोड़ दो। फिर हम दोनों शादी कर लेंगे।
विज्ञापन

महिला ने कहा कि मैं झांसे में आ गई। फिर हम किराये के मकान में रहने लगे। स्कूल लॉकडाउन के चलते बंद हो गया। मुझे अगस्त 2020 में पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। मैं पति की शिकायत लेकर चौकी में गई। उसी समय प्रिंसिपल ने फोन कर कहा कि आप चौकी से स्कूल में आ जाओ। वह रात को एक बजे चाबी लेकर आया। फिर हम स्कूल वाले भवन में गए। कुछ दिन बाद प्रिंसिपल की पत्नी को पता चल गया। वह भाई और ननद को लेकर अचानक स्कूल में आ गई। इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। मैं मायके में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने कहा कि अगले दिन प्रिंसिपल की पत्नी ने फोन कर कहा कि आप एक बार मेरे पति से बात कर लो। आपके बिना मेरा पति नहीं रह सकता और वापस आ जाओ। इसके बाद उसने मुझे जुलाई 2021 में आने के लिए बोला। मैं उसी दिन उनके घर चली गई। आरोप है कि प्रिंसिपल ने रात को पत्नी की मौजूदगी में मेरे साथ दुष्कर्म किया। हम दोनों ने 27 दिसंबर 2021 को सहमति संबंध के कागजात तैयार करवा लिए और साथ रहने लगे। मई 2022 में प्रिंसिपल के कहने पर पति को तलाक दे दिया। आरोप है कि इसके बाद प्रिंसिपल ने कहा कि मैंने तेरी वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग कर रखी है। यदि तू कहे से बाहर चली तो मैं सारी रिकॉर्डिंग और वीडियो इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर वायरल कर दूंगा। बात न मानने पर उसने तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी। मामले की जांच कर रही एएसआई गुड्डी ने बताया कि शिकायत के आधार पर दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed