फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The walls of Jahaaz Kothi will tell the history of Haryana

जहाज कोठी की दीवारें बताएंगी हरियाणा का इतिहास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The walls of Jahaaz Kothi will tell the history of Haryana
अमित भारद्वाज
विज्ञापन

हिसार। जहाजपुल स्थित ऐतिहासिक स्मारक जहाज कोठी की दीवारें अब हरियाणा के इतिहास की जानकारी देंगी। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की तरफ से इस ऐतिहासिक स्मारक का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। इसके साथ ही जहाज कोठी परिसर में मंडल स्तरीय कार्यालय भी बनाया जाएगा। फिलहाल विभाग की तरफ आर्किटेक्ट से डिजाइन तैयार करवाया जा चुका है और बीएंडआर को इस डिजाइन के अनुरूप एस्टीमेट तैयार करने को कहा गया है।
बता दें कि आयरलैंड निवासी जार्ज थामस ने वर्ष 1796 में अपनी रिहायश के लिए जहाज कोठी का निर्माण करवाया था। राज्य सरकार द्वारा सुरक्षित घोषित यह स्मारक देखने में समुद्री जहाज की तरह प्रतीत होता है। प्रारम्भ में यह स्मारक जार्ज कोठी के नाम से जाना जाता था, लेकिन समय गुजरने के साथ जार्ज कोठी को जहाज कोठी के नाम से जाना जाने लगा। अब इस ऐतिहासिक स्मारक में क्षेत्रीय पुरातात्विक संग्रहालय स्थापित है।
विज्ञापन

दीवारों पर अंकित किया जाएगा प्रदेश का इतिहास
विभाग के अनुसार फिलहाल जहाज कोठी का काफी समय से मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। इसी के तहत इसका फर्श, छत व दीवारों की मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा। इसके अलावा इसकी चहारदीवारी का भी पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। चहारदीवारी पर हरियाणा का इतिहास भी अंकित किया जाएगा ताकि यहां आने वाले सैलानियों को प्रदेश के इतिहास की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं है कार्यालय, जहाज कोठी में ही बैठते हैं कर्मचारी
फिलहाल यहां विभाग का कार्यालय नहीं है। ऐसे में कर्मचारियों को जहाज कोठी में ही बैठना पड़ता है। विभाग की मानें तो यहां मंडल स्तरीय कार्यालय बनाया जाएगा, जिसके लिए एक नया भवन बनाया जाएगा। यहां कार्यालय बनने के बाद आसपास के जिलों का भी कामकाज यही से किया जाएगा। बीएंडआर ने फिलहाल इसका रफ कॉस्ट एस्टीमेट तैयार किया है। इसके अनुसार सिविल वर्क पर करीब 3.07 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसका कवर्ड एरिया 429.48 स्क्वेयर मीटर होगा।
हिसार में स्थित जहाज कोठी का जीर्णोद्धार कराने के साथ-साथ यहां मंडल स्तरीय कार्यालय भी स्थापित किया जाएगा। इसी को लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। - बोनानी भट्टाचार्य, उपनिदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग
लघु सचिवालय में तीन मंजिला वेयर हाउस बनेगा
लघु सचिवालय में तीन मंजिला वेयर हाउस बनाया जाएगा। वेयर हाउस में ईवीएम (इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन) को रखा जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 6.40 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसकी डीएनआईटी भी तैयार हो चुकी है। इसे मंजूरी मिलने के साथ ही टेंडर लगा दिया जाएगा। यह वेयर हाउस लघु सचिवालय परिसर में स्थित विजिलेंस थाने के सामने बनाया जाएगा।

बता दें कि अभी तक जिला प्रशासन के पास ईवीएम को रखने को लेकर कोई स्थायी जगह नहीं है। पहले ईवीएम को महाबीर स्टेडियम में बने हॉल में रखा जाता था। मगर यह जगह सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं थी। इसके बाद लघु सचिवालय परिसर में ही बने एक गोदाम में ईवीएम रखने की व्यवस्था कर दी गई। तब से अब तक ईवीएम वहीं रखी हुई हैं। मगर अब ईवीएम रखने के लिए स्थायी इंतजाम किया जा रहा है ताकि इनकी सुरक्षा में किसी भी तरह की परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed