फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The team is busy in breathing new life into the Congress organization, taking feedback from the workers

Hisar News: कांग्रेस संगठन में नई जान फूंकने जुटी टीम, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

Fri, 13 Jun 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 13 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The team is busy in breathing new life into the Congress organization, taking feedback from the workers
नारनौंद। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में कमर कस ली है। इसी क्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की चार सदस्यीय टीम वीरवार को नारनौंद पहुंची और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

किसान रेस्ट हाउस में हुई बैठक में पर्यवेक्षकों ने संगठन से जुड़े पदाधिकारियों से जिला अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की।पर्यवेक्षक और राजस्थान के पूर्व विधायक जगदीश चंद्र जांगिड़ ने बताया कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार 2025 को संगठन सृजन अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हर जिले में नए सिरे से संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 30 जून तक कांग्रेस को नया जिला अध्यक्ष मिल जाएगा। अगले छह दिनों तक टीम हिसार जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेगी। इसके बाद जिला अध्यक्ष पद के लिए छह नामों को शॉर्टलिस्ट कर एआईसीसी को भेजा जाएगा। अंतिम निर्णय कांग्रेस नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यवेक्षकों ने स्पष्ट किया कि जिला अध्यक्ष पद के लिए कुछ मापदंड तय किए गए हैं। इनमें अधिकतम उम्र 55 वर्ष, कम से कम पिछले पांच सालों से कांग्रेस में सक्रिय सदस्यता और पार्टी के प्रति निरंतर निष्ठा जैसे बिंदु शामिल हैं। पार्टी छोड़ने वाले या निष्क्रिय लोगों को चयन प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा। यह कवायद न केवल नए नेतृत्व को सामने लाने का प्रयास है, बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का एक माध्यम भी बन रही है।

बैठक में कांग्रेस के पूर्व विधायक अमित सिहाग, विधायक जस्सी पेटवाड़, कांग्रेस नेता रणदीप लोहान, दिलबाग ढांडा सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, स्थानीय चुनौतियों और आगामी चुनावों को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed