फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The target was 50 Surya Namaskars; the sisters won the competition by performing 120.

Hisar News: 50 सूर्य नमस्कार का था लक्ष्य, 120 कर बहनों ने जीती प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The target was 50 Surya Namaskars; the sisters won the competition by performing 120.
स्मृ​ति वन पार्क में सूर्य नमस्कार में हिस्सा लेती महिलाएं। 
हिसार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को स्मृति वन पार्क में आयोजित सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साह और संकल्प का अनूठा परिचय दिया। प्रतियोगिता के लिए 50 सूर्य नमस्कार का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन प्रतिभागियों ने इसे पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया। सगी बहनों सुनीता देवी और सुदेश देवी ने 120 सूर्य नमस्कार कर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


बच्चों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अपर्णा, मनन, कविका, गर्वित और आयुष ने 75 से अधिक सूर्य नमस्कार कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।हरियाणवी रिवाज समिति की अध्यक्ष एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी योग शिक्षिका कांता हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता महिलाओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि अगली बार 100 सूर्य नमस्कार का लक्ष्य रखा जाएगा। कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार के अलावा ताड़ासन, त्रिकोणासन, उष्ट्रासन, मंडूकासन, गोमुखासन और विभिन्न वार्मअप अभ्यास भी कराए गए।
विज्ञापन


इस अवसर पर सुमन जाखड़ ने प्रतिभागियों को फलाहार वितरित किया। उन्होंने बताया कि योग और प्राणायाम के नियमित अभ्यास से उन्हें घुटनों के दर्द, नसों की समस्या और अन्य शारीरिक परेशानियों से राहत मिली है। प्रतियोगिता में रेखा, सुनीता चहल, रेनू गाट, अनीता देवी, सुनीता जागलान, बाला देवी, गीत हुड्डा, सुमित्रा देवी, प्रमिला देवी, नीशा देवी, मीना देवी, मीना हुड्डा, ऊषा राठी, रोशनी देवी और उषा शर्मा सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed