{"_id":"676da696ffdf529fe50a8fc4","slug":"the-student-called-the-loss-of-two-lakhs-as-loot-and-ran-to-the-police-hisar-news-c-21-hsr1005-532991-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: छात्र ने दो लाख के घाटे को लूट बता पुलिस को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: छात्र ने दो लाख के घाटे को लूट बता पुलिस को दौड़ाया
विज्ञापन
हांसी। शहर के एक छात्र ने काम में हुए दो लाख रुपये के घाटे को लूट दिखाने के लिए योजना रची। गैस एजेंसी रोड पर छात्र से दो लाख रुपये की लूट होने की सूचना पर पुलिस व सीआईए ने छानबीन की। इसमें पता चला कि छात्र पुलिस व परिजनों को गुमराह कर रहा था।
मामला वीरवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे का है। पुलिस कंट्रोल रूम में एक छात्र ने सूचना दी की गैस एजेंसी रोड पर इलाहाबाद बैंक के पास उससे 2 लाख रुपये की लूट हुई है। सूचना मिलते ही हांसी सिटी थाना पुलिस व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। वहां पहुंचकर पुलिस ने जब छात्र से बातचीत की व मामले की जांच की तो लूट की सूचना झूठी निकली।
इसके बाद पुलिस छात्र को शहर थाना में लेकर गई। वहां छात्र से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि वह बीकॉम का छात्र है और ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करता है। उसको दो लाख रुपये का घाटा हो गया था। परिजनों को घाटे के बारे में नहीं बताया था। वह इसे लूट का मामला दिखाकर परिजनों से सच छिपाना चाहता था। लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर सारा मामला बताया। छात्र को परिजनों को सौंप दिया गया।