{"_id":"86950387b1a5d8031a6294126061ea25","slug":"the-stolen-car-was-broken-glass-9-year-old-boy-caught-red-handed-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी का शीशा तोड़कर कर रहा था चोरी लोगों ने 9 साल के लड़के को रंगे हाथों पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी का शीशा तोड़कर कर रहा था चोरी लोगों ने 9 साल के लड़के को रंगे हाथों पकड़ा
hisar
Updated Thu, 29 May 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुष्पा कॉम्प्लेक्स में आईसीआईसीआई बैक कर्मचारी की गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए लोगों ने एक 9 वर्षीय लड़के को पकड़ लिया। इस दौरान दूसरा लड़का मौके से फरार हो गया । मामले में अर्बन स्टेट पुलिस बच्चे को पकड़ कर अपने साथ ले गई तथा पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता हरीश भारद्वाज ने बताया कि पुष्पा कॉम्प्लेक्स के पास आईसीआईसीआई बैक कर्मचारी प्रवीण कुमार की गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए लोगों ने एक 9 वर्षीय युवक को पकड़ लिया । बताया जाता है कि पकड़े गए लड़के का दूसरा सहयोगी मौके से फरार हो गया। भारद्वाज ने बताया कि पकड़े गए लड़के का नाम तुषार है तथा वह स्वयं को बस स्टैंड का रहने वाला बताता है। लड़के ने अपने पिता का नाम नागराज बताया है।
विज्ञापन
बस स्टैंड का निवासी बताता है लड़का
तुषार से बार बार पूछने पर भी वह खुद को बस स्टैंड का रहने वाला बताता है। तुषार कहता है कि उसकी मां और छोटी बहन बस स्टैंड पर भीख मांगते है। वह भी भीख मांगने का काम करता है। सुबह उसकी मां ने उससे मारपीट की थी। तब वह ऑटो के पीछे लटकर पुष्पा कॉम्प्लेक्स आ गया था।
विज्ञापन
जहां पर उसने गाड़ी का शीशा टूटा हुआ पाया और वह बैग निकालने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। परंतु तुषार इतना एक्सपर्ट है कि वह यह नहीं बता रहा है कि दूसरा लड़का उसके साथ कौन था और कहां का रहने वाला है। वह यह भी नहीं बता रहा है कि गाड़ी का शीशा किस चीज से उसने तोड़ा था।
मैं तो भीड़ देखकर आया था मुझे क्या पता था मेरी ही गाड़ी है
आईसीआईसीआई कर्मचारी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह अपने ऑफिस में बैठे काम कर रहे थे। किसी काम से ऑफिस से बाहर आए तो देखा कि लोगों की भीड़ लगी हुई है।
भीड़ को देखकर वह भी देखने के लिए पहुंच गए की क्या हो रहा है। देखा तो उन्हें अपनी ही गाड़ी के चारो तरफ लोग इकट्ठा हुए खडे़ है। गाड़ी का ड्राइवर साइड का शीशा भी टूटा हुआ है। उसके बाद मैने गाड़ी में ेरखा अपना सामान संभाला।