{"_id":"62e80acd09d57940e957d8e9","slug":"the-relatives-refused-to-take-the-dead-body-demanded-the-arrest-of-the-accused-hisar-news-hsr6381833195","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
बरवाला। हिसार मार्ग स्थित महाराजा होटल में काम करने वाले वार्ड 3 निवासी 20 वर्षीय रोहित का शव रविवार को होटल के पास खेत में एक पेड़ से लटका मिला था। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद रोहित के परिजनों ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया।
परिजनों का कहना है कि पुलिस पहले मामले के आरोपितों को गिरफ्तार
करे उसके बाद वे रोहित का शव लेंगे। शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है। बता दें कि मामले के संबंध में पुलिस ने मृतक रोहित के बड़े भाई देवेंद्र की शिकायत पर होटल की मौजूदा संचालिका निशा ग्रेवाल, रमन, प्रदीप राजली, गगन व उनके चार अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस को दिए बयान में वार्ड 3 निवासी देवेंद्र ने कहा था कि उसका छोटा भाई रोहित कुमार शहर के महाराजा होटल में काफी समय से काम करता था। कुछ दिन पहले रोहित ने बताया था कि महाराजा होटल की मौजूदा संचालिका निशा ग्रेवाल, रमन, प्रदीप राजली, गगन व उनके चार अन्य पिछले 4 माह से उसे सैलरी नहीं दे रहे हैं। वह उस होटल में काम नहीं करना चाहता। सैलरी निकलवाने के लिए वह अब तक होटल पर काम कर रहा ह। ये व्यक्ति अपने अपराध छुपाने के लिए उसे जान से भी मार सकते हैं। रविवार सुबह रोहित का शव महाराजा होटल के नजदीक चंद्र प्रकाश अरोड़ा के खेत में बने कमरे के सामने पेड़ से लटका हुआ मिला था। परिजनों का आरोप है कि रोहित को निशा ग्रेवाल व रमन वासी बाड्डो पट्टी, प्रदीप वासी राजली, गगन व उनके अन्य चार साथियों ने हत्या करके फांसी पर लटकाया है।