फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The PhD entrance exam at GJU will be held on December 27th and 28th

Hisar News: जीजेयू में 27 व 28 दिसंबर को होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा

Thu, 25 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 25 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The PhD entrance exam at GJU will be held on December 27th and 28th
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 (विंटर टर्म) के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में दाखिले के लिए अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश परीक्षा 27 और 28 दिसंबर को प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, फूड टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, ईसीई, सीएसई, डेटा साइंस व एआई, फार्मा साइंस, फिजियोथेरेपी सहित अन्य विषयों में आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम दो दिन बाद ही 30 दिसंबर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 2 जनवरी को होंगे, जबकि पहली काउंसिलिंग 8 जनवरी को आयोजित की जाएगी। 9 जनवरी को दूसरी काउंसिलिंग के लिए रिक्त सीटों को विवि की साइट पर दर्शाया जाएगा और 12 जनवरी को दूसरी काउंसिलिंग करवाई जाएगी। इसके बाद 13 जनवरी को ओरिएंटेशन प्रोग्राम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि ने 17 विभागों में पीएचडी के लिए 160 सीटें रिक्त दिखाई हैं। इनमें सबसे ज्यादा फार्मास्यूटिकल साइंस में 37 सीटों पर पीएचडी में दाखिले दिए जाएंगे। विवि ने पीएचडी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू हुई थी, जबकि ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर थी। यूजीसी-नेट/जेआरएफ सहित अन्य पात्रता रखने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 17 दिसंबर को लिया गया था। इसके बाद जो सीटें रिक्त बची हैं उन पर विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश परीक्षा करवाई जा रही है।
विभाग में खाली सीटों का ब्योरा-
विभाग का नाम खाली सीटें
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 06
प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी 05
एनवायरमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग 12
केमिस्ट्री 03
फिजिक्स 04
फूड टेक्नोलॉजी 16
बायोटेक्नोलॉजी 04
माइक्रोबायोलॉजी 02
एचएसबी 08
एप्लाइड साइकोलॉजी 04
फार्मास्युटिकल साइंसेज 37
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 14
फिजियोथेरेपी 01
इंग्लिश 01
हिंदी 03
इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग 28
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 07
जीजेजेएमआई ऑफ रिलीजियस स्टडीज 02
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड डाटा साइंस 03
---------

पीचएडी में प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 27 व 28 दिसंबर को परीक्षा होगी और 30 दिसंबर को विवि की ओर से परिणाम जारी किया जाएगा जिसे विद्यार्थी साइट पर देख सकते हैं।

- प्रो. नरसी राम बिश्नोई, कुलपति जीजेयू।
---------------
31 को होगी परीक्षा
एमएससी फिजिक्स क्लासिकल मैकेनिकल का पेपर 26 दिसंबर को आयोजित किया जाना था। कुछ विद्यार्थियों की परीक्षा एक ही दिन दूसरी जगह पर भी होने के चलते यूनिवर्सिटी ने इसमें बदलाव किया है। यह परीक्षा अब 31 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed