{"_id":"68433099cb724e19b3081fd4","slug":"the-municipal-corporation-confiscated-single-use-plastic-glasses-being-used-at-chhabils-hisar-news-c-21-hsr1005-642311-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नगर निगम ने छबीलों पर इस्तेमाल किए जा रहे सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलास किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नगर निगम ने छबीलों पर इस्तेमाल किए जा रहे सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलास किए जब्त
विज्ञापन
शहर में लगी एक छबील पर सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलास का इस्तेमाल करने से रोकतीं अतिरिक्त आयुक्
हिसार। नगर निगम प्रशासन ने मीठे पानी की छबीलों पर इस्तेमाल किए जा रहे सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलास जब्त कर लिए। यही नहीं पानी पीने के बाद खुले में फेंके गए गिलासों को भी उठवाया गया। निगम अधिकारियों ने छबील लगाने वालों से स्टील या कांच के गिलास इस्तेमाल करने की अपील की।
निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व व्यापारी संगठनों की तरफ से शहर में जगह-जगह मीठे पानी की छबील लगाई गईं थी। ज्यादातर छबीलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के बने गिलासों में पानी पिलाया जा रहा था। अर्बन एस्टेट टू के सामुदायिक केंद्र में आयोजित समर कैंप के समापन के बाद अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल निगम कार्यालय जा रही थीं।
इसी बीच वह डाबड़ा चौक के पास पहुंची, जहां एक छबील पर सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलास में पानी पिलाया जा रहा था। साथ ही मौके पर पानी पीने के साथ गिलास खुले में फेंके हुए थे, जिस वहां गंदगी का माहौल बन गया था। शालिनी चेतल ने छबील से सभी सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलास को जब्त कर लिया। इसके अलावा छबील के पास गिलास फेंकने से फैली गंदगी को छबील लगाने वालों से ही साफ करवाया।
विज्ञापन
उन्होंने छबील लगाने वालों से कहा कि पानी पिलाना पुण्य का कार्य है। मगर सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलासों में पानी पिलाना और कचरा फैलाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। आप सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलासों के स्थान पर स्टील या कांच के बर्तनों का इस्तेमाल करें।
-- -- -- --
20-25 छबीलों का किया निरीक्षण
इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त व सचिव राहुल सैनी ने दिल्ली रोड, राजगढ़ रोड, नागोरी गेट, राजगुरु मार्केट, भगत सिंह चौक व पड़ाव चौक आदि क्षेत्रों में करीब 20 से 25 छबीलों का निरीक्षण किया। इनमें से ज्यादातर छबीलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलास का इस्तेमाल किया जा रहा था। हालांकि दो-तीन छबीलों पर स्टील व प्लास्टिक के गिलास भी इस्तेमाल किए जा रहे थे। निगम ने जिन छबीलों से सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलास जब्त किए, उनमें से कुछ को संस्थाओं के माध्यम से निशुल्क स्टील के गिलास उपलब्ध करवाए। वहीं कुछ मौके पर ही स्टील के गिलास खरीद कर लाए।
-- --
2 दुकानदारों के सिंगल यूज प्लास्टिक तो 2 लोगों के खुले में कचरा डालने के किए चालान
नगर निगम की स्वच्छता शाखा की टीम ने शुक्रवार को बस स्टैंड के आसपास के क्षेत्र में 9 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने 2 दुकानदारों के पास सिंगल यूज प्लास्टिक मिला। इसके अलावा 2 लोगों ने खुले में कचरा डाला हुआ था। टीम ने इन चारों पर 1200 रुपये जुर्माना किया। टीम में तकनीकी विशेषज्ञ जसबीर कुंडू, सीटीएल प्रदीप जाखड़, रवि सिंधवानी मौजूद रहे।