फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Olivia Dean faces plagiarism lawsuit over Ive Seen It accused copying Bill Withers Just the Two of Us

ओलिविया डीन: कानूनी पचड़े में फंसीं ग्रैमी अवॉर्ड विजेता सिंगर; बिल विथर्स का गाना कॉपी करने का लगा आरोप

Sat, 03 Oct 2026 11:05 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 Oct 2026 11:05 AM IST
सार

Olivia Dean Faces Plagiarism Lawsuit: ओलाविया डीन पर गाना कॉपी करने का आरोप लगा है। इसके चलते वे कानूनी जांच के दायरे में आ गई हैं। 

विज्ञापन
Singer Olivia Dean faces plagiarism lawsuit over Ive Seen It accused copying Bill Withers Just the Two of Us
मशहूर ब्रिटिश सिंगर ओलिविया डीन - फोटो : एएनआई

विस्तार

मशहूर ब्रिटिश सिंगर ओलिविया डीन पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगा है। यह आरोप उनके गाने 'आई हैव सीन इट' (I’ve Seen It) को लेकर लगाया गया है। इसे लेकर वे कानूनी मुसीबत में घिर गई हैं। ओलाविया पर आरोप है कि उन्होंने बिल विथर्स के गाने ‘जस्ट द टू ऑफ अस’ की नकल की है। सिंगर ओलिविया डीन पर एक म्यूजिक पब्लिशर ने आरोप लगाया है कि 'आई हैव सीन इट' गाने में बिल विथर्स के 1981 के मशहूर गाने ‘जस्ट द टू ऑफ अस’के कुछ हिस्सों की नकल की गई है।

विज्ञापन

ओलाविया के खिलाफ मुकदमा दायर
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के अनुसार, मैटी म्यूजिक ग्रुप ने गुरुवार को कैलिफोर्निया में एक मुकदमा दायर किया। इसमें आरोप लगाया गया है कि डीन के 2025 के गाने और दिवंगत गायक के हिट गाने में काफी समानताएं हैं। बता दें कि विथर्स के म्यूजिक कैटलॉग के पब्लिशिंग अधिकार मैटी म्यूजिक ग्रुप के पास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पब्लिशर का दावा- दोनों गानों में समानता
'द हॉलीवुड रिपोर्टर' को मिले अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, पब्लिशर का दावा है कि दोनों गानों के बीच की समानताएं साफ और नजरअंदाज न की जा सकने वाली हैं। अपनी शिकायत में मैटी म्यूजिक ग्रुप ने तर्क दिया कि म्यूजिक के जो हिस्से एक जैसे थे, वे इतने ज्यादा मिलते-जुलते थे कि उन्हें महज इत्तेफ़ाक या स्वतंत्र रूप से बनाई गई रचना नहीं माना जा सकता।

विज्ञापन

शिकायत में क्या कहा गया?
एक पब्लिकेशन के अनुसार, शिकायत में कहा गया है, 'म्यूजिक की जो विशेषताएं दोनों में समान थीं, उनकी संख्या, स्वरूप और उन्हें जिस तरह से व्यवस्थित किया गया था, वे इतने खास हैं कि उनसे यह निष्कर्ष निकलता है कि ये समानताएं महज इत्तेफाक, स्वतंत्र रचना या म्यूजिक के सामान्य तत्वों पर निर्भरता का नतीजा नहीं थीं'।
पब्लिशर ने बताया कि उन्हें अगस्त 2026 में पहली बार ‘आई हैव सीन इट’ के बारे में पता चला। दोनों गानों की जांच के लिए म्यूजिकोलॉजिस्ट अलेक्जेंडर स्टीवर्ट को काम पर रखने से पहले उन्होंने इस ट्रैक को कई बार सुना। उनके एनालिसिस के बाद, पब्लिशर ने आरोप लगाया कि डीन के ट्रैक ने विथर्स के गाने का काफी बड़ा और अहम हिस्सा कॉपी किया है। खास और सुरक्षित की जा सकने वाली धुन का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed