फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The miscreants snatched the woman's bag to supply the drugs

नशे की पूर्ति करने के लिए बदमाशों ने छीना था महिला का बैग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The miscreants snatched the woman's bag to supply the drugs
हिसार। नशे की लत को पूरा करने के लिए तीन युवकों ने मिलगेट एरिया की रहने वाली टीना का बैग छीना था। एचटीएम थाना पुलिस ने छीना झपटी के मामले में तीन आरोपियों महाबीर कॉलोनी निवासी पारूल, फतेहाबाद निवासी रमेश और पानीपत के उमरा खेड़ा वासी अजय को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक व जेवरात बरामद किए हैं। इस संबंध में 4 अक्तूबर को टीना ने एचटीएम थाना पुलिस में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

मामलेे की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मिलगेट एरिया स्थित तरसेम नगर की नहरे वाली टीना ने बताया था कि वह कैप्टन स्कूल के पास एक दुकान पर सामान खरीदने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक आए और बाइक के पीछे बैठे युवक ने झपटा मारकर बैग छीन लिया। बैग में 6 हजार की नकदी और सोने के जेवरात थे। जांच के दौरान छीना झपटी करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि पकड़े गए तीनों आरोपी पारूल, अजय और रमेश नशा करने के आदी हैं। नशे की लत को पूरा करने के लिए महिला का बैग छीना था। आरोपी पारूल के पास से वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक, दो सोने की तीली, अजय से मोबाइल फोन, रमेश से सोने की अंगूठी, चांदी का सिक्का बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों पर पहले कोई केस दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed