फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The miscreants escaped after firing outside the house, seen in CCTV footage.

Hisar News: घर के बाहर फायरिंग कर फरार हुए बदमाश, सीसीटीवी फुटेज में दिखे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The miscreants escaped after firing outside the house, seen in CCTV footage.
हिसार। शहर के राजीव नगर में एक घर के बाहर मंगलवार रात को तीन अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। वहीं इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसकी मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन



दरअसल, राजीव नगर निवासी ईश्वर ने एचटीएम थाना पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उसने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे वह अपने घर के बाहर अलाव से खुद को ताप रहा था। इसी दौरान कपिला गोशाला की तरफ से तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और अचानक से उसके घर के सामने रुके और जब तक वो कुछ समझ पाते। तब तक बदमाशों ने फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए। इसके बाग फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और 112 पर कॉल कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान पुलिस को गोली का एक खाली खोल बरामद किया।
विज्ञापन




पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही



शिकायतकर्ता ईश्वर ने बताया कि उसकी पशुओं की डेयरी है और इससे पहले उसके घर के पास कोई ऐसी घटना नहीं हुई। हालांकि, इस गोलीबारी की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या बोली पुलिस



एचटीम थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed