फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The minimum temperature in Narnaul reached 5.5 degrees, the lowest of the season.

Hisar News: नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री पहुंचा, सीजन का सबसे कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature in Narnaul reached 5.5 degrees, the lowest of the season.
शहर में छाया स्मोग शाम 5:बजे स्मोग से सूर्य नगर ओवर ब्रिज के पास से गुजरते वाहन चालक।
हिसार। प्रदेश के नारनौल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री पहुंच गया जो इस सीजन का सबसे कम है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में ठंड अपने तेवरों को और तेज करेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। इन क्षेत्राें में अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान सिंगल डिजिट (10 डिग्री से नीचे) में पहुंच गया है। जैसे ही पश्चिमी मौसम आगे निकला उत्तरी बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। हालांकि दिनभर धूप खिली रहने से आमजन को कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है।
विज्ञापन

कहा-कितना रहा न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
नारनौल-5.5

सिरसा-5.8

हिसार-6.6
करनाल-7.0

जींद-7.2

कैथल-7.3
सोनीपत-7.3

भिवानी-7.5

पानीपत-7.9

पंचकूला-7.9

आगे ऐसा रहेगा मौसम
आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में ठंड और बढ़ेगी। हालांकि वीरवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 27-28 नवंबर को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कहीं कहीं आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। इससे तापमान में हल्का उतार चढ़ाव दिखेगा जबकि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों के इसके असर से बर्फबारी होगी। मैदानी राज्यों में अभी मौसम आमतौर पर शुष्क और साफ बना हुआ है। अभी वातावरण में भी नमी भी नहीं है। ऐसे में तापमान में गिरावट से आने वाले दिनों में पाला जमने की स्थिति बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed