फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The last date for application for admission in colleges has been extended till June 16

Hisar News: कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून तक बढ़ी

Tue, 10 Jun 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 10 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The last date for application for admission in colleges has been extended till June 16
हिसार। शहर के कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्सों (यूजी) में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 जून कर दी है।
विज्ञापन

इससे पहले 9 जून आवेदन करने की अंतिम तिथि थी, लेकिन विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और को देखते हुए विभाग ने तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। शहर के प्रमुख 6 कॉलेजों में अब तक 19 हजार से ज्यादा आवेदन सोमवार शाम तक आ चुके हैं।
विज्ञापन

हिसार शहर में मुख्य रूप से छह प्रमुख कॉलेज हैं, जिनमें से पांच कॉलेज गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) से और एक कॉलेज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) से संबद्ध है। इन कॉलेजों में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट कॉलेज हिसार में बीए, बीएससी, बीकॉम सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों की कुल 1970 सीटें हैं, जिन पर अभी तक 4000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। एफसी कॉलेज में 1200 सीटों के मुकाबले 1400 आवेदन आए हैं। वहीं, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में 1930 सीटों पर अब तक रिकॉर्ड 6520 से आवेदन मिल चुके हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि यह कॉलेज विद्यार्थियों की पहली पसंद बना हुआ है। यहां विद्यार्थियों के बीच दाखिले को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। डीएन कॉलेज में 1970 सीटों के मुकाबले 4241 आवेदन मिले हैं, जबकि महिला कॉलेज में 920 सीटों पर 1645 छात्राएं दाखिले के लिए आवेदन कर चुकी हैं।
इसके अलावा शहर के एकमात्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबद्ध इंपीरियल कॉलेज में 880 सीटों पर 1085 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed