फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The larvae that are flourishing, drainage of waterlogging, otherwise the situation can be catastrophic.

पनप रहा लारवा, जलभराव की करवाएं निकासी अन्यथा भयावह हो सकती है स्थिति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The larvae that are flourishing, drainage of waterlogging, otherwise the situation can be catastrophic.
हिसार। बारिश के बाद शहर के निचले एरिया में अभी भी जलभराव है। इस पानी में डेंगू और मलेरिया मच्छर के लारवा पनपने लगे हैं। 12 क्वार्टर एरिया में डेंगू का पहला केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जमा पानी की निकासी के लिए जन स्वास्थ्य, नगर निगम और एचएसवीपी को पत्र लिखा है। टीमों को जहां पर लारवा मिल रहे हैं वहां पर दवा का छिड़काव किया जा रहा हैं। वहीं दवा खरीदने के लिए विभाग के पास एक लाख रुपये का बजट आया है। इसके अलावा नगर निगम को फोगिंग के लिए भी लिखा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि शहर में 27 टीमों का गठन किया है जो घर-घर जाकर एंटी लारवा एक्टिविटी कर रही है। जहां पानी जमा है, वहां काफी तादात में लारवा मिल रहा है। दो दिन पहले महाबीर स्टेडियम और सेवक सभा अस्पताल के सामने जमा पानी में लारवा मिला था।
विज्ञापन

1650 लोगों को दे चुके नोटिस
जिला मलेरिया विभाग ने घरों के अंदर और बाहर लारवा मिलने पर 1650 लोगों को चेतावनी नोटिस दिए हैं। इसके बाद भी अगर नोटिस दिए हुए घरों में लारवा मिलता है तो 300 से लेकर 2 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डेंगू का केस सामने आने के बाद उक्त एरिया में स्लाइड बनाई गई है। वहां पर दवा का छिड़काव कराया गया है। शहर के ऐसे काफी एरिया है जहां पर अभी भी पानी जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचले क्षेत्रों में भरा है पानी : शहर के सेनियान मोहल्ला में पिछले सात दिनों से सीवर ब्लॉक है, जिस कारण सड़कों पर पानी जमा है और इस पानी में भी लारवा पनप रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दौरा कर जमा पानी में लारवा को नष्ट करने की दवा डाली है। इसके अलावा मिलगेट एरिया, सूर्य नगर, शिव नगर, श्यामलाल ढाणी, विद्या नगर, सत्य नगर, ऋषि नगर, सेक्टर-33, सेक्टर-14 पार्ट टू में अभी भी पानी जमा है।

300 लीटर और दवा खरीदी जाएगी
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि अभी विभाग के 125 लीटर दवा है। दवा खरीदने के लिए एक लाख रुपये का बजट आया है। 300 लीटर दवा जल्द खरीदी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास जमा पानी में काले तेल का छिड़काव करें ताकि लारवा न पनप सकें।
डेंगू के लक्षण : तेज बुखार, अत्यधिक शरीर दर्द और सिर दर्द हैं। वयस्कों के मुकाबले बच्चों में इस बीमारी की तीव्रता अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed