फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The government is getting dirty regarding the construction of mill road, the civic body minister took a meeting

Hisar News: मिलरोड निर्माण को लेकर सरकार की हो रही किरकिरी, निकाय मंत्री ने ली बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
The government is getting dirty regarding the construction of mill road, the civic body minister took a meeting
अनशन स्थल पर पहुंचे बीएंडआर सब कमेटी के चेयरमैन उमेद खन्ना व मेंबर जगमोहन मित्तल।
हिसार। मिलगेट रोड को लेकर सरकार की लगातार किरकिरी हो रही है। इस देखते हुए निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बुधवार को रोड निर्माण को लेकर बीएंडआर के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से रोड का निर्माण शुरू होने के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें पूरी प्रक्रिया से अवगत करवाया। उधर रोड निर्माण को लेकर जितेंद्र श्योराण का आमरण अनशन 11वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

बता दें कि मिलगेट रोड निर्माण को लेकर दो संगठन पिछले कई दिनों से धरने व आमरण अनशन पर बैठे हैं। इन धरनों को राजनीतिक के अलावा सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन


अनशन खत्म करवाने पहुंचे बीएंडआर सब कमेटी के चेयरमैन जितेंद्र श्योराण का अनशन खत्म करवाने के लिए बीएंडआर सब कमेटी के चेयरमैन उमेद खन्ना व सदस्य जगमोहन मित्तल अनशन स्थल पर पहुंचे। उमेद खन्ना ने जितेंद्र श्योराण को रोड निर्माण को लेकर विभाग की कार्रवाई का पत्र सौंपा। उन्होंने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द विभाग की ओर से इस रोड का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा, इसलिए वे अपना आमरण अनशन समाप्त करे। जितेंद्र श्योराण ने कहा कि उनका आमरण अनशन तभी खत्म होगा, जब इस रोड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं धरने के 11वें दिन की अध्यक्षता गौरव सिंगला ने की और ऋषि खटकड़ व रविंद्र पानू क्रमिक अनशन पर बैठे। इस अवसर पर राजू तलवंडी, ललिता टाक, राजपाल नैन, राजपाल सिंधु, रोहित राड़ा, मोनू राड़ा, हिमांशु कक्कड़, ओमप्रकाश बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर अलॉटमेंट के लिए एसीएस की मंजूरी बाकी
उधर, मिलगेट रोड निर्माण के लिए किए गए टेंडर को अलॉट करने के लिए एसीएस की मंजूरी मिलनी बाकी है। टेंडर अलॉटमेंट के साथ ही एजेंसी रोड का निर्माण शुरू कर देगी।

3 जनवरी- रोड निर्माण को लेकर 946.95 लाख रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिली।
19 जनवरी- 782.45 लाख रुपये की डिटेल एस्टीमेट तकनीकी मंजूरी मिली।
20 जनवरी- 820.15 लाख रुपये की डीएनआईटी मंजूर।
20 फरवरी- टेंडर लगाने की तिथि खत्म।
21 फरवरी- टेंडर की तकनीकी बोली खुली।
5 अप्रैल-तकनीकी बोली में क्वालीफाई न करने वाले 3 बोलीदाताओं को 7 दिन में एचईडब्ल्यू पोर्टल के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण देने को कहा।
26 अप्रैल-वित्तीय बोली खोलने का फैसला किया गया।
1 मई- सबसे कम बोली लगाने वाली एजेंसी के टेंडर को मंजूरी देने के लिए पत्र लिखा।
7 दिन में निर्माण शुरू न हुआ तो रोड करेंगे जाम : बजरंग गर्ग

उधर मिलगेट रोड संघर्ष समिति का धरना भी बुधवार को जारी रहा। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि अगर सरकार ने 7 दिन के अंदर-अंदर रोड निर्माण का काम शुरू नहीं करवाया तो रोड जाम किया जाएगा। इसके अलावा समिति वीरवार शाम साढ़े 6 बजे कैंडल मार्च निकालेगी। इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र सूरा, दलबीर किरमारा, दिलबाग हुड्डा, सूबे सिंह पहलवान, सुनील शर्मा, अशोक शर्मा, सुशील सीसर, अनिल कुंडू आदि मौजूद रहे। विभिन्न संगठनों के लोग वीरवार सुबह 11 बजे विधायक मेयर व अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed