फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The family was broken by the father's death, but society did not let the daughter's marriage be broken.

Hisar News: पिता की मौत से परिवार टूटा, समाज ने नहीं टूटने दी बेटी की शादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
The family was broken by the father's death, but society did not let the daughter's marriage be broken.
भिवानी। गांव बुशान में एक परिवार अपनी बेटी की शादी की खुशियों में डूबा था, लेकिन विधि की विडंबना ने एक दुखद मोड़ लिया। शादी से सात दिन पहले बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। तीन साल से बीमार चल रहे पिता की बीमारी ने पहले ही परिवार की आर्थिक स्थिति को डगमगा दिया था और अब शादी का सवाल एक और चुनौती बन गया। इस दुखभरे हालात में एक छोटी सी उम्मीद बसी थी, जब जीव जंतु कल्याण सेवा दल के प्रधान मुरारी जांगड़ा ने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया।
विज्ञापन

प्रधान मुरारी जांगड़ा ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारे को बढ़ावा देना और जरूरतमंदों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि यह 64वीं गरीब कन्या की शादी है, जिसमें उन्होंने मदद पहुंचाई है। उनका मानना है कि असली धर्म इंसानियत की सेवा में है। समाज के सहयोग से इस गरीब कन्या की शादी तय तारीख को संपन्न हो पाई, और यह सब एकजुटता, भाईचारे और मानवता की मिसाल बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed